Entertainement News : भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे इन दिनों शो भोजपुरी बवाल को लेकर सुर्खियों में हैं. शो में वह अपनी पर्सनल लाइफ और भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े कई विवादों पर खुलकर बात करती नजर आ रही हैं. हाल ही में शो के एक प्रोमो में आम्रपाली ने अपनी पुरानी दोस्त अक्षरा सिंह और अभिनेता पवन सिंह के रिश्ते से जुड़े कई सवालों का जवाब दिया है.
We feel you, Aamrapali 🫂#BhojpuriBawaal streaming everyday on #JioHotstar at 9pm and on #ColorsTV at 10:30pm.#BhojpuriBawaalOnJioHotstar pic.twitter.com/7ibCi10vax
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) August 20, 2026
हाल ही में शुभांकर मिश्रा ने आम्रपाली से उन आरोप को लेकर सवाल किया, जिसमें कहा गया था कि उन्होंने अक्षरा सिंह को बहन माना और उनके साथ कई तस्वीरें भी शेयर कीं, लेकिन अक्षरा के मुश्किल दौर में उनका साथ नहीं दिया.
मनोरंजन की खबरोे के लिए यहां क्लिक करें
इस पर आम्रपाली ने कहा कि वह उस समय अक्षरा के साथ खड़ी थीं, जब इंडस्ट्री में यह चर्चा थी कि अक्षरा के साथ नजर आने पर पवन सिंह उनसे काम करना बंद कर सकते हैं. आम्रपाली ने साफ कहा कि उन्होंने इसके बावजूद अक्षरा का साथ देना चुना था.
उन्होंने कहा कि अगर पवन सिंह इस बात से नाराज होते हैं तो उन्हें इसकी परवाह नहीं थी. आम्रपाली ने दावा किया कि वह उस समय यह तक कहती थीं कि वह देखती हैं कि कौन उनके साथ काम करने से मना करता है.
अक्षरा की बातों से आहत हुई आम्रपाली
आम्रपाली ने यह भी बताया कि अक्षरा सिंह को उन्होंने सिर्फ कहने के लिए छोटी बहन नहीं माना था, बल्कि दिल से उन्हें अपनी छोटी बहन समझती थीं. हालांकि, अक्षरा की कुछ बातों से उन्हें काफी दुख पहुंचा.
आम्रपाली के मुताबिक, उन्हें इस बात का ज्यादा दुख हुआ कि उनके समर्थन के बावजूद अक्षरा ने बाद में इंडस्ट्री में किसी के साथ न खड़े होने की बात कही. आम्रपाली ने कहा कि अक्षरा को उनके बारे में बोलने से पहले एक बार जरूर सोचना चाहिए था. उन्होंने यह भी कहा कि इस बात को वह शायद कभी भूल नहीं पाएंगी.

