Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bhojpuri Bawal : पवन सिंह ने सुनाई अधूरी प्रेम कहानी, बोले- चाहकर भी नहीं रह पाए साथ

पवन सिंह इन दिनों रियलिटी शो भोजपुरी बवाल में नजर हैं.अब इसी बीच शो के हालिया एपिसोड में उन्होंने अपनी पुरानी और अधूरी प्रेम कहानी का खुलासा किया.जिसे सुन सब चौंक गए .शो के दौरान जन्नत जुबैर ने पवन सिंह से उनकी निजी जिंदगी और प्यार से जुड़े सवाल पूछे.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk: पवन सिंह इन दिनों रियलिटी शो भोजपुरी बवाल में नजर हैं.अब इसी बीच शो के हालिया एपिसोड में उन्होंने अपनी पुरानी और अधूरी प्रेम कहानी का खुलासा किया.जिसे सुन सब चौंक गए .शो के दौरान जन्नत जुबैर ने पवन सिंह से उनकी निजी जिंदगी और प्यार से जुड़े सवाल पूछे. इस पर पवन ने बताया कि एक खास शख्स से अपने प्यार का इजहार करने में उन्हें करीब डेढ़ साल लग गए थे.

पवन सिंह ने कहा कि उन्होंने उस व्यक्ति को आई लव यू कहने में काफी वक्त लिया, लेकिन दिल की बात कहने के बाद भी वह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका. उन्होंने यह भी बताया कि आखिरकार वह उस इंसान के साथ नहीं रह पाए, जिसे वह बेहद चाहते थे.

 

 

नहीं बताया किस लड़की की थी बात

पवन सिंह ने अपनी इस पुरानी प्रेम कहानी का जिक्र तो किया, लेकिन उन्होंने उस लड़की का नाम या अपनी पहचान से जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की. ऐसे में यह साफ नहीं है कि वह किस रिश्ते की बात कर रहे थे. उनके इस खुलासे के बाद फैंस के बीच भी उनकी पुरानी लव लाइफ को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.पवन सिंह आमतौर पर अपनी निजी जिंदगी को लेकर ज्यादा बात नहीं करते हैं. ऐसे में शो के दौरान उनका यह भावुक किस्सा सामने आना दर्शकों के लिए काफी चौंकाने वाला रहा.

 

 

जन्नत जुबैर के साथ पवन ने किया डांस

एपिसोड में जन्नत जुबैर स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आईं. पवन सिंह और जन्नत ने उनके चर्चित गाने ‘राजा जी के दिलवा’ पर शानदार डांस परफॉर्मेंस भी दी. दोनों की केमिस्ट्री और शो में हुई मस्ती ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया.

 

राधे मां ने शादी को लेकर दिया इशारा

शो में राधे मां भी पहुंचीं. उन्होंने पवन सिंह को देखकर उनके भविष्य को लेकर बात की और दावा किया कि उन्हें 45 साल की उम्र में जीवनसाथी मिलने की संभावना है. राधे मां की इस बात को पवन सिंह की शादी से जोड़कर देखा जा रहा है और इसी वजह से यह हिस्सा भी चर्चा में आ गया है.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही