Search

 
 
 

बाहरी उपद्रवियों के दम पर बीजेपी ने छात्र आंदोलन को हाईजैक करने की साजिश रची : कांग्रेस

कांग्रेस ने जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) परीक्षाओं में कथित अनियमितता को लेकर चल रहे आंदोलन में भाजपा पर बाहरी लोगों के जरिए प्रदर्शन को भड़काने का आरोप लगाया है. पार्टी ने दावा किया कि छात्रों की आड़ में राजनीतिक रोटी सेकने की कोशिश हो रही है. यह बीजेपी की सोची-समझी राजनीतिक साजिश है.
 
  • राहुल गांधी को बदनाम करने की कोशिश
  • संसदीय व्यवस्था पर हमला
  • इतिहास में पहली बार विधानसभा गेट तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

Ranchi : कांग्रेस ने जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) परीक्षाओं में कथित अनियमितता को लेकर चल रहे आंदोलन में भाजपा पर बाहरी लोगों के जरिए प्रदर्शन को भड़काने का आरोप लगाया है. पार्टी ने दावा किया कि छात्रों की आड़ में राजनीतिक रोटी सेकने की कोशिश हो रही है. यह बीजेपी की सोची-समझी राजनीतिक साजिश है. 

 

मौके पर मंत्री राधाकृष्ण किशोर, डॉ. इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय सिंह और शिल्पी नेहा तिर्की मौजूद रहीं. वित्त मंत्री ने कहा कि 10 अगस्त को छात्रों के मुद्दों का समाधान निकल जाता, लेकिन भाजपा ने सत्र का बहिष्कार कर आंदोलन को भड़काए रखा.

 

राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि इतिहास में पहली बार आंदोलनकारी विधानसभा के गेट तक पहुंचे, जो संसदीय व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश है. कांग्रेस ने इस पूरे घटनाक्रम की उच्चस्तरीय जांच की मांग की.  वित्त मंत्री ने आदित्य साहू के बयान को खारिज किया. 

 

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़, बंगाल और बिहार से लोगों को बुलाकर प्रदर्शन कराया गया, जबकि सरकार ने 95 प्रतिशत मांगें मान ली हैं.  कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि भाजपा दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व के इशारे पर माहौल खराब कर रही है, जबकि सरकार निष्पक्ष जांच कर मिसाल कायम करेगी.

 

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि 2015 से अब तक 152 पेपर लीक हुए, लेकिन एक भी दोषी को सजा नहीं मिली. सरकार की कार्रवाई से घबराकर भाजपा जांच को भटकाने में जुटी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही