Search

 
 
 

हजारीबाग हत्याकांड में भाजपा घिरी: आरोपी से किनारा, मगर वायरल तस्वीरों में पार्टी प्रचार करता दिखा आरोपी भीम राम

Ranchi: हजारीबाग जिला के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुंबा में हुए नाबालिग हत्याकांड को लेकर सियासत तेज हो गई है. इस मामले में भारतीय जनता पार्टी और उसके नेताओं के बयानों पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने बीते गुरुवार के शाम को प्रेस वार्ता कर साफ कहा कि इस जघन्य हत्या के मुख्य आरोपी भीमराम का पार्टी से कोई संबंध नहीं है.
 

Ranchi: हजारीबाग जिला के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुंबा में हुए नाबालिग हत्याकांड को लेकर सियासत तेज हो गई है. इस मामले में भारतीय जनता पार्टी और उसके नेताओं के बयानों पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं.

 

अभीतक आपने पढ़ा

 

 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने बीते गुरुवार के शाम को प्रेस वार्ता कर साफ कहा कि इस जघन्य हत्या के मुख्य आरोपी भीमराम का पार्टी से कोई संबंध नहीं है. उन्होंने यह भी दोहराया कि इस मामले में शामिल सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.

Uploaded Image

                                विष्णुगढ़ कांड का आरोपी बीजेपी नेता के साथ  


हालांकि भाजपा के इस दावे के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ तस्वीरों ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है. इन तस्वीरों में कथित तौर पर आरोपी भीमराम भाजपा के झंडे और पार्टी के पट्टे के साथ नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि ये तस्वीरें लोकसभा चुनाव के दौरान की हैं, जब वह हजारीबाग सीट पर पार्टी प्रत्याशी के प्रचार-प्रसार में सक्रिय दिख रहा था. तस्वीरों में कुछ स्थानीय भाजपा नेता भी उसके साथ दिखाई दे रहे हैं.
सोशल मीडिया पर लोग अब सवाल उठा रहे हैं कि अगर आरोपी का पार्टी से कोई संबंध नहीं था, तो वह चुनावी प्रचार में पार्टी के नेताओं के साथ कैसे नजर आ रहे हैं? क्या वह सिर्फ एक सामान्य समर्थक था या उस पार्टी का कुछ पद भी था?

 

Uploaded Image

                              नवीन जायसवाल के साथ आरोपी भीम राम


इस पूरे घटनाक्रम ने भाजपा की स्थिति को असहज बना दिया है. एक ओर पार्टी आरोपी से दूरी बनाकर खुद को अलग दिखाने की कोशिश कर रही है, वहीं दूसरी ओर सामने आ रही तस्वीरें उसके दावों की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर रही हैं. गौरतलब है कि इस हत्याकांड के बाद भाजपा नेताओं ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार और जिला प्रशासन पर जमकर निशाना साधा था. उन्होंने कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी.

 

विष्णुगढ़ कांड पर सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे - इरफान अंसारी  

 

इस घटना पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है. कहा है कि यह घटना सिर्फ आपराधिक कृत्य नहीं है बल्कि इस घटना से भाजपा की कथनी और करनी का अंतर उजागर हो रहा है. इरफान ने कहा कि भाजपा देश में नैतिकता और संस्कार की बातें करती है, मगर उनके ही नेता ऐसे जघन्य अपराध में संलिप्त पाए जा रहे हैं, जो उसके नैतिक पतन को दर्शाता है.

 

जेएमएम ने भी भाजपा को घेरा


विष्णुगढ़ की घटना पर झामुमो ने भी भाजपा पर हमला बोला है. इसपर पीर्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने गुरुवार को प्रेस बयान जारी कर भाजपा पर हमला बोला है. साथ ही कहा कि ये घटना आत्मा को झकझोर देने वाली है. समाज में जिस तरह से अंधविश्वास फैला हुआ है. ये उसको उजागर करता है.


 
झामुमो ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताई है. साथ ही पार्टी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने इस संवेदनशील मामले को राजनीतिक लाभ के लिए साम्प्रदायिक रंग देने की कोशिश की. पांडेय ने कहा कि जांच में सामने आए तथ्यों से भाजपा की कथित साजिश और भ्रामक राजनीति उजागर हो गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही