Search

Ranchi News: छात्रों की मांगों को लेकर राज्यपाल से मिले भाजपा नेता, सरकार पर अनदेखी का आरोप

Ranchi News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने सोमवार को लोकभवन में राज्यपाल से मुलाकात की. भाजपा नेताओं ने राज्य में चल रहे छात्र आंदोलन और दूसरे मुद्दों को लेकर राज्यपाल को जानकारी दी.
 
राज्यपाल से मिले भाजपा नेता

Ranchi News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने सोमवार को लोकभवन में राज्यपाल से मुलाकात की. भाजपा नेताओं ने राज्य में चल रहे छात्र आंदोलन और दूसरे मुद्दों को लेकर राज्यपाल को जानकारी दी.

रांची की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा नेताओं ने कहा कि छात्र पिछले 24 दिनों से रांची में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. कई छात्र आमरण अनशन पर हैं और उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में इलाज चल रहा है. नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है.

इसे भी पढ़ें: 

उन्होंने कहा कि छात्रों से बातचीत के नाम पर उन्हें सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है. भाजपा नेताओं ने राज्यपाल से इस मामले में हस्तक्षेप करने और छात्रों की मांगों का जल्द समाधान कराने की मांग की.

भाजपा नेताओं ने कहा कि छात्रों की मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए और आंदोलन खत्म कराने के लिए ठोस कदम उठाना चाहिए.

राज्यपाल ने भाजपा नेताओं को भरोसा दिलाया कि राज्य में चल रहे घटनाक्रम और मौजूदा परिस्थितियों पर उनकी लगातार नजर है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही