Search

Breaking : कोडरमा में हाथी ने ली महिला की जान, महुआ चुनने गई थी जंगल

कोडरमा के मरकच्चो में हाथी ने महिला की जान ले ली.

Koderma : कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र स्थित जामू पंचायत के हरलाडीह गांव में रविवार सुबह जंगली हाथी के हमले में एक महिला की जान चली गई. मृतका की पहचान 55 वर्षीय सीता देवी के रूप में हुई है, जो स्थानीय निवासी रामचंद्र साहू की पत्नी थीं.

 

इसे भी पढ़ें...

 

जानकारी के मुताबिक मृत महिला सीता देवी रोज की तरह सुबह करीब 5:30 बजे गांव की अन्य महिलाओं के साथ जंगल में महुआ चुनने गई थीं. इसी दौरान अचानक एक हाथी वहां आ धमका. हाथी को देखते ही बाकी महिलाएं किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहीं, लेकिन सीता देवी समय पर नहीं निकल सकीं.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाथी ने उन्हें अपनी सूंड से उठाकर जमीन पर कई बार पटक दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद महिलाओं ने शोर मचाया, जिसके बाद गांव के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे और किसी तरह हाथी को वहां से भगाया.

 

इसे भी पढ़ें...

 

इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. लगातार हो रहे हाथी के हमलों को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा भी बढ़ता जा रहा है. लोगों का आरोप है कि वन विभाग समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा, जिससे ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं.

 

ग्रामीणों ने मांग की है कि इलाके में हाथियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp