Search

 
 
 

चाईबासा : पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, हथियार बरामद

जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. यह मुठभेड़ बुधवार की सुबह सौता के जंगली और पहाड़ी इलाके में हुई. इस मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है. सुरक्षाबलों ने मौके से एक एसएलआर राइफल भी बरामद किया है.
 

Chaibasa :  जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. यह मुठभेड़ बुधवार की सुबह सौता के जंगली और पहाड़ी इलाके में हुई. इस मुठभेड़ में एक नक्सली के मारे जाने की खबर है. सुरक्षाबलों ने मौके से एक एसएलआर राइफल भी बरामद किया है. 

 

सर्च ऑपरेशन चला रहे थे सुरक्षाबल, तभी नक्सलियों ने चलाई गोली

जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के जवान इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे. जवानों को देखते ही नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में जवानों ने भी फायरिंग की. पुलिस की गोली से एक नक्सली मारा गया. 

 

 

 नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे सर्च ऑपरेशन का हिस्सा है मुठभेड़

बता दें कि जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाये जा रहे हैं. यह मुठभेड़ भी इसी सर्च ऑपरेशन का हिस्सा है. फिलहाल सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है और वह यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि इलाके में कोई और नक्सली न छिपा हो.

 

कोल्हान और सारंडा में कई बड़े नक्सली हैं सक्रिय

कोल्हान और सारंडा के जंगल में भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत और रापा मुंडा अपने अन्य दस्ता सदस्यों के साथ भ्रमणशील है, जिसको लेकर सुरक्षा बल लगातार अभियान चला रहे हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही