Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News: संगठन मजबूती पर कांग्रेस का मंथन, SIR को लेकर हुई विशेष चर्चा

कांग्रेस ने धनबाद में संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है. रविवार को धनबाद सर्किट हाउस में आयोजित धनबाद लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने संगठन की कमजोरियों, बूथ स्तर की सक्रियता, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), छात्रों के आंदोलन, JPSC-JSSC परीक्षा, जनसमस्याओं और भू-धंसान से प्रभावित विस्थापितों के मुद्दों पर विस्तार से मंथन किया.
Advertisement
Advertisement
संगठन मजबूती पर कांग्रेस का मंथन

Dhanbad: कांग्रेस ने धनबाद में संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है. रविवार को धनबाद सर्किट हाउस में आयोजित धनबाद लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने संगठन की कमजोरियों, बूथ स्तर की सक्रियता, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), छात्रों के आंदोलन, JPSC-JSSC परीक्षा, जनसमस्याओं और भू-धंसान से प्रभावित विस्थापितों के मुद्दों पर विस्तार से मंथन किया.

धनबाद की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बैठक के बाद झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने कहा कि लोकसभा चुनाव के परिणाम की समीक्षा की गई है. उन्होंने स्वीकार किया कि चुनाव के दौरान पार्टी का जनता और विभिन्न समुदायों के साथ जुड़ाव अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा. अब इन कमियों को दूर करते हुए संगठन को ग्रासरूट स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: 

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को केवल चुनाव के समय सक्रिय रहने के बजाय लगातार जनता के बीच रहने और उनकी समस्याओं को उठाने का निर्देश दिया गया है. बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन की सक्रियता बढ़ाई जाएगी ताकि कांग्रेस की राजनीतिक मौजूदगी जमीन पर मजबूत हो सके.

 

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर भी बैठक में विशेष चर्चा हुई. के. राजू ने कहा कि धनबाद में कई मतदाताओं को नोटिस मिल रहे हैं. ऐसे में कांग्रेस के बूथ लेवल एजेंट, ब्लॉक प्रभारी और जिला प्रभारी संबंधित मतदाताओं की मदद करेंगे.  

 

उन्होंने कहा कि पात्र मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेज जमा कराने में सहयोग किया जाएगा ताकि किसी भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से प्रभावित न हो. इसके लिए BLA, ब्लॉक प्रभारी, जिला प्रभारी, विधायक और लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे नेताओं समेत संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए जाएंगे.

 

कांग्रेस ने आम लोगों से जुड़े मुद्दों को चिह्नित कर उन्हें समाधान तक पहुंचाने के लिए कैंपेन कमेटी का गठन किया है. नॉर्थ छोटानागपुर प्रमंडल में इस कमेटी की जिम्मेदारी पूर्व विधायक अंबा प्रसाद को दी गई है.

 

अंबा प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य लोगों को यह एहसास कराना है कि वे अपनी समस्याओं को लेकर अकेले नहीं हैं. पार्टी कार्यकर्ता गांव, पंचायत और वार्ड स्तर तक जाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान के लिए प्रशासन और सरकार के सामने मजबूती से आवाज उठाएंगे.

 

के. राजू ने कहा कि JPSC परीक्षा को रद्द करने की दिशा में सरकार तैयार है, जबकि JSSC CGL के मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर छात्रों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की है.

 

सीबीआई जांच की मांग के सवाल पर के. राजू ने कहा कि सीबीआई पहले से करीब 17 मामलों की जांच कर रही है लेकिन उनके अनुसार इन मामलों में अब तक किसी को जेल नहीं भेजा गया है. ऐसे में कांग्रेस छात्रों की मांगों के समाधान के लिए सरकार पर दबाव बनाने के साथ उनकी आवाज को राजनीतिक स्तर पर भी उठाती रहेगी.

 

बैठक में झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू, एआईसीसी सचिव सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, धनबाद लोकसभा प्रभारी कुमार जयमंगल सिंह सहित जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधानसभा स्तर के पदाधिकारी और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही