Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

JPSC-JSSC, खनिज विधेयक व सामाजिक न्याय पर 18 अगस्त को कांग्रेस की बैठक

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस की 18 अगस्त को होने वाली बैठक में राज्य से जुड़े कई बड़े मुद्दों पर पार्टी अपनी आगे की रणनीति तय करेगी. बैठक पुराना विधानसभा सभागार में शाम 4 बजे से होगी. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर यह बैठक बुलाई गई है.
Advertisement
Advertisement
प्रतीकात्मक चित्र

Ranchi News : झारखंड प्रदेश कांग्रेस की 18 अगस्त को होने वाली बैठक में राज्य से जुड़े कई बड़े मुद्दों पर पार्टी अपनी आगे की रणनीति तय करेगी. बैठक पुराना विधानसभा सभागार में शाम 4 बजे से होगी. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर यह बैठक बुलाई गई है.

 

 

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि बैठक में प्रदेश प्रभारी के. राजू और सह-प्रभारी बेला मौजूद रहेंगे. इसके अलावा प्रदेश राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्य, प्रदेश उपाध्यक्ष, सभी जिला प्रभारी और जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष शामिल होंगे.

 

बैठक में JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में सुधार और छात्र आंदोलनों को लेकर कांग्रेस की भूमिका पर चर्चा होगी. पार्टी का कहना है कि भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता और समय पर परीक्षा और नियुक्ति की प्रक्रिया होनी चाहिए. युवाओं के मुद्दे को लेकर आगे की रणनीति भी तय की जाएगी.

 

खनिज और खनन विकास से जुड़े संशोधन विधेयक 2026 पर भी बैठक में चर्चा होगी. कांग्रेस झारखंड के खनिज संसाधनों और राज्य के अधिकारों पर इसके संभावित असर को लेकर अपनी रणनीति तय करेगी.

 

इसके अलावा भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनर्स्थापन कानून 2013 के तहत विस्थापित और भूमि प्रभावित लोगों के अधिकारों को लेकर भी पार्टी चर्चा करेगी. कांग्रेस का कहना है कि विकास के नाम पर प्रभावित परिवारों के अधिकारों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए.

 

बैठक में SIR-2026 के तहत नोटिस पाने वाले मतदाताओं की मदद करने के मुद्दे पर भी चर्चा होगी. साथ ही जातीय जनगणना और सामाजिक न्याय से जुड़े मामलों पर पार्टी की भूमिका तय की जाएगी.

 

संगठन को मजबूत करने के लिए PAC के सदस्यों में से कुछ कार्यकारी समितियां बनाने और जिला स्तर पर अनुशासन समितियों के गठन पर भी विचार होगा. इसका उद्देश्य पार्टी के अंदर बेहतर समन्वय, नियमित बैठक और तेजी से निर्णय लेने की व्यवस्था बनाना है.

 

राकेश सिन्हा ने कहा कि 18 अगस्त की बैठक कांग्रेस की राजनीतिक और संगठनात्मक दिशा तय करने में अहम होगी. बैठक में मिले सुझावों के आधार पर आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी. कांग्रेस युवाओं, विस्थापितों, सामाजिक न्याय और झारखंड के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही