Search

 
 
 

बक्सर में बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम से पहले विवाद, बहुजन सेना ने दिव्य दरबार को बताया ठग विद्या

LagatarDesk : बाबा बागेश्वर के 16 दिसंबर को प्रस्तावित बक्सर दौरे से पहले विवाद शुरू हो गया है. बहुजन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने आयोजन की आड़ में दिव्य दरबार लगाकर अंधविश्वास फैलाने पर विरोध करने की चेतावनी दी है. इसके साथ ही उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री के पुराने बयानों के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराने की भी चेतावनी दी है.
 
बाबा बागेश्वर
  • बहुजन सेना ने दी कार्यक्रम रोकने और मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी

LagatarDesk :   बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बक्सर में आगामी 16 दिसंबर को लगने वाले दिव्य दरबार का विरोध शुरू हो गया है. बहुजन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने दिव्य दरबार की आड़ में अंधविश्वास फैलाने पर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने और कार्यक्रम पर रोक लगाने की चेतावनी दी है. साथ ही, उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री के पुराने बयानों के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराने की भी बात कही है. 

 

अनिल कुमार (अनिल बिल्डर) प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्पष्ट किया है कि उनके संगठन (बहुजन सेना) को रामकथा और धार्मिक प्रवचन से कोई आपत्ति नहीं है. हालांकि उन्होंने दिव्य दरबार में पर्ची निकालने, व्यक्तिगत समस्याएं बताने और भूत-प्रेत बाधा दूर करने जैसे दावों को पूरी तरह अंधविश्वास और ठग विद्या बताया है. 

 

अनिल कुमार ने कहा कि किसी की बीमारी या पारिवारिक संकट को चमत्कार से जोड़कर लोगों को भ्रमित करना गलत है. उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री के हनुमान जी से सीधे संवाद करने के दावे पर भी सवाल उठाते हुए इसे सार्वजनिक रूप से प्रमाणित करने की चुनौती दी है. 

 

इसे भी पढ़ें


पुराने बयानों पर दर्ज कराएंगे मुकदमा

अनिल कुमार ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पुराने सार्वजनिक बयानों पर भी नाराजगी जताई है. उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान श्रीराम और सनातन धर्म को लेकर की गई कुछ टिप्पणियां मर्यादा के खिलाफ हैं, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं. उन्होंने इन बयानों को लेकर न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराने की घोषणा की है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही