Search

 
 
 

Dhanbad News: चिरकुंडा में एक माह से पेयजल संकट, नगर परिषद कार्यालय में लोगों का हंगामा

Dhanbad News: जिले के चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र में पिछले एक माह से जारी पेयजल संकट से परेशान दर्जनों महिला-पुरुष सोमवार को नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और जमकर हंगामा किया.
 
पानी की समस्या से लोग परेशान

Dhanbad News: जिले के चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र में पिछले एक माह से जारी पेयजल संकट से परेशान दर्जनों महिला-पुरुष सोमवार को नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और जमकर हंगामा किया. लोगों ने कार्यपालक पदाधिकारी की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए नगर परिषद को ज्ञापन सौंपा. साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द पेयजल समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा.

धनबाद की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आक्रोशित लोगों का कहना था कि करीब एक महीने से उनके घरों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है. इससे दैनिक कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. सबसे अधिक परेशानी महिलाओं और बच्चों को हो रही है. लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि नियमित रूप से पानी का बिल भेजा जा रहा है, लेकिन घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है.

इसे भी पढ़ें: 

स्थानीय लोगों ने बताया कि पेयजल संकट को लेकर कई बार नगर परिषद के अधिकारियों को जानकारी दी गई लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है. अधिकारियों की उदासीनता से नाराज लोगों ने नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई और जल्द कार्रवाई की मांग की.

 

इधर नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी और कार्यपालक पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने बताया कि मैथन रोड स्थित शंकर टॉकीज के समीप पुल निर्माण कार्य के दौरान पेयजल पाइप क्षतिग्रस्त हो गया था. पाइप की मरम्मत कराई गई थी लेकिन दोबारा पाइप क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित हुई है.

 

अधिकारियों ने बताया कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त पाइप को जल्द दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है. पाइप की मरम्मत होते ही पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी ताकि लोगों को परेशानी से राहत मिल सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही