Entertainment News : इन दिनों गेमिंग रियलिटी शो प्लेग्राउंड सीजन 5 सुर्खियों में बना हुआ है.जिसमे एल्विश यादव और तेजस्वी प्रकाश बतौर मेंटर्स नजर आ रहे हैं. हाल ही में शो के दौरान दोनों के बीच तीखी बहस देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
एल्विश यादव और तेजस्वी प्रकाश के बीच तीखी झड़प का कारण एक टास्क के दौरान पज़ल के टुकड़े छुपाना और एल्विश आर्मी को लेकर हुई बयानबाजी थी. शो में टास्क के दौरान एल्विश ने तेजस्वी की टीम के पज़ल पार्ट्स छुपा दिया था, जिससे तेजस्वी भड़क गई.
इसके बाद बात तब और बढ़ गई जब एल्विश ने एल्विश आर्मी का ज़िक्र किया और तेजस्वी ने जवाब में कहा कि उन्हें किसी से डर नहीं लगता और वह इन चीज़ों की परवाह नहीं करतीं. तेजस्वी ने यह भी कहा कि वह एक स्थापित एक्ट्रेस हैं और मेहनत से यहां तक पहुंची हैं, न कि सिर्फ लाइक्स और कमेंट्स के जरिए.
मेंटर्स की भूमिका और आपसी रिश्ता
एल्विश यादव KO क्रैकन्स टीम के मेंटर और तेजस्वी प्रकाश रैगिंग सेंटॉर्स टीम की लीडर इस सीजन में अलग-अलग टीमों का नेतृत्व कर रहे हैं. शो के बाहर दोनों अच्छे दोस्त हैं, लेकिन गेम के अंदर उनकी यह नोंकझोक शो की टीआरपी और हाइप बढ़ा रही है.

