Entertainment News : बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के कुछ बयानों के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई.
मनोरंजन की खबरों के लिए यहां क्लिक करे
इसी बीच राखी सावंत ने भी गोविंदा और सुनीता की निजी जिंदगी को लेकर अपना ने रिएक्शन दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनीता आहूजा ने हाल ही में गोविंदा से जुड़े तलाक के केस को वापस ले लिया. इसके बाद राखी सावंत से फोन में बातचीत के दौरान सुनीता ने कथित तौर पर इसकी वजह भी बताई. उन्होंने दावा किया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि गोविंदा दूसरी शादी करने की योजना बना रहे थे.
फाइल फोटो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सुनीता राखी से कहती नजर आती हैं कि उन्होंने कुछ समय तक चुप्पी साधे रखी, लेकिन अब उन्हें कई जगहों से फोन आ रहे हैं. बातचीत के दौरान राखी उन्हें अपनी संपत्ति और भविष्य को लेकर सतर्क रहने की सलाह देती हैं.सुनीता के अनुसार, उन्होंने इसी वजह से तलाक का केस वापस लेने का फैसला किया. हालांकि, इन दावों की पुष्टि नहीं हुई है.
राखी सावंत ने गोविंदा का किया बचाव
एक अन्य वीडियो में राखी सावंत पैपराजी से बातचीत के दौरान सुनीता आहूजा के पक्ष में नजर आईं. उन्होंने कहा कि किसी के घर की निजी कहानी को बाहर से पूरी तरह समझना आसान नहीं है. राखी ने गोविंदा को अपना पसंदीदा अभिनेता बताते हुए उनके प्रति सम्मान भी जताया.
राखी ने यह भी कहा कि अगर कोई पत्नी सार्वजनिक तौर पर अपनी बात रख रही है, तो उसके पीछे की परिस्थितियों को समझना जरूरी है. उन्होंने लोगों से बिना पूरी जानकारी के किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचने की बात कही.
रानी स्वर्णकार के साथ जुड़ा गोविंदा का नाम
इस बीच कुछ रिपोर्ट्स में गोविंदा का नाम कथित तौर पर अभिनेत्री रानी स्वर्णकार के साथ जोड़ा जा रहा है. बताया जा रहा है कि दोनों एक फिल्म में साथ काम कर रहे हैं और रानी इसी फिल्म से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाली हैं. हाल ही में दोनों को एयरपोर्ट पर भी साथ देखा गया था.

