Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह :  निगम चुनाव गोलीकांड मामले में शिवम आजाद समेत पांच गिरफ्तार, हथियार व गोली बरामद

Giridih :  गिरिडीह में नगर निकाय चुनाव की वोटिंग के दौरान हुई हिंसक झड़प व गोलीबारी मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. पुलिस ने इस मामले में पांच अभियुक्तों शिवम कुमार श्रीवास्तव उर्फ शिवम आजाद, अमित विश्वकर्मा, आकाश हांडी, मंजीत पासवान और किशोर पासवान को गिरफ्तार किया है. 

 

आरोपियों के पास से एक 7.65 एमएम देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और अन्य सामान बरामद किए गए हैं. बरामद सामान को जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है. गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ. बिमल कुमार ने प्रेस वार्ता कर इस बात की जानकारी दी. 

 

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में अन्य संदिग्धों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है. 

 

अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि चुनावी हिंसा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने आम लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है. 

 

 

गौरतलब है कि मतदान के बाद वार्ड नंबर 18 के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के पास किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था. देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में मारपीट और पत्थरबाजी शुरू हो गई थी.

 


घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन व पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर-बितर किया गया. इसी दौरान भीड़ में किसी ने गोली चला दी. इस गोलीबारी में दो लोग घायल हुए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

 

मामले में प्राप्त आवेदन के आधार पर पचंबा थाना में विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. घायल मोहम्मद शमीम और रबिना खातून के बयान पर अलग-अलग कांड दर्ज किए गए. इसके बाद घटना की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई थी.

 

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीओ) के नेतृत्व में चार टीमों ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी की और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया. उनकी निशानदेही पर कई सामान भी बरामद किए गए. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही