Search

 
 
 

Inflation Rise : आम जनता की जेब पर बढ़ रहा महंगाई का बोझ, 5 दिन में 4 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

देश में बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है. ऑयल कंपनियों ने  पांच दिनों में दूसरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं. इस बार पेट्रोल की कीमत में 86 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 83 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है.
 

Lagatar Desk :  देश में बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है. ऑयल कंपनियों ने  पांच दिनों में दूसरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं. इस बार पेट्रोल की कीमत में 86 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 83 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है.

 

इससे पहले 15 मई को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में करीब 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी. यानी सिर्फ पांच दिनों में पेट्रोल-डीजल करीब 4 रुपये महंगा हो गया है.  नई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर बिक रहा हैय

 

CNG भी हुई महंगी

पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ सीएनजी की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी 1 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई है. इससे पहले 15 मई को भी सीएनजी के दाम में 2 रुपये प्रति किलो का इजाफा किया गया था. अब दिल्ली में सीएनजी की कीमत 80.09 रुपये प्रति किलो हो गई है.

आम आदमी पर सीधा असर

ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का असर सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है. रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा लोग, ऑटो-रिक्शा चालक और ऐप-बेस्ड कैब ड्राइवरों का खर्च बढ़ गया है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसका असर किराए और जरूरी सामानों की कीमतों में भी देखने को मिल सकता है.


क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

विशेषज्ञों के मुताबिक, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है. पिछले कुछ समय में क्रूड ऑयल 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बना हुआ है.

 

वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया भी कमजोर होकर रिकॉर्ड निचले स्तर 96.23 तक पहुंच गया है. इससे भारत जैसे आयात पर निर्भर देशों के लिए तेल खरीदना और महंगा हो गया है. अगर आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमतें और बढ़ती हैं और रुपया कमजोर होता है, तो महंगाई का असर आम लोगों की जेब पर और ज्यादा पड़ सकता है. 


चारों महानगरों में बढ़े दाम

तेल कंपनियों के मुताबिक, देश के चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हुआ है. कोलकाता में पेट्रोल के दाम 96 पैसे और डीजल के दाम 94 पैसे बढ़े हैं. इसी तरह मुंबई में पेट्रोल 91 पैसे और डीजल 94 पैसे महंगा हुआ है. चेन्नई की बात करें तो पेट्रोल की कीमत में 82 पैसे और डीजल में 86 पैसे की बढ़ोतरी हुई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही