Ranchi News : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव में मतदान की गति में दोपहर बाद उल्लेखनीय तेजी देखी गई है. चुनाव समिति से प्राप्त आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 3 बजे तक कुल 1,600 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है. इस प्रकार दोपहर 3 बजे तक कुल 38.71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया जा चुका है.
अब तक आपने पढ़ा...
इस चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 4,133 है, जिनमें से एक बड़ा हिस्सा समय बीतने के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मत का इस्तेमाल कर रहा है. दोपहर 12 बजे तक जहां केवल 501 वोट पड़े थे, वहीं अगले तीन घंटों में मतदाताओं की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ और 1,000 से अधिक नए वोट डाले गए. केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक और बैलेट दोनों माध्यमों से वोटिंग सुचारू रूप से जारी है.
निर्वाचन पदाधिकारियों का कहना है कि शाम के अंतिम घंटों में व्यापारियों की उपस्थिति और बढ़ने की संभावना है, जिससे कुल मतदान प्रतिशत में और इजाफा होगा. मतदान केंद्र पर सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए हैं ताकि अंतिम समय तक सभी मतदाता बिना किसी असुविधा के अपना वोट डाल सकें.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


