Ranchi News : झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के आदेश के बाद झारखंड पुलिस में फेरबदल किया गया है. इसके तहत बोकारो जैप-4 में डीएसपी के पद पर तैनात पतरस बरवा का स्थानांतरण किया गया है.
विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, पतरस बरवा को अगले आदेश तक डीएसपी प्रथम, रेल धनबाद के पद पर पदस्थापित किया गया है. उनके स्थानांतरण को लेकर डीजीपी कार्यालय की ओर से गत्यादेश (मूवमेंट ऑर्डर) भी जारी कर दिया गया है. पतरस बरवा को अविलंब नए पद पर योगदान देने और इसकी अनुपालन रिपोर्ट संबंधित कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

