Search

 
 
 

JPSC-JSSS Protest: रांची में छात्रों ने राहुल गांधी का पुतला फूंका

JPSC-JSSC परीक्षा में अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग को लकेर रांची में छात्रों का आंदोलन जारी है. रविवार शाम अल्बर्ट एक्का चौक पर छात्रों ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया.
 
छात्रों ने किया पुतला दहन

Ranchi: JPSC-JSSC परीक्षा में अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग को लकेर रांची में छात्रों का आंदोलन जारी है. रविवार शाम अल्बर्ट एक्का चौक पर छात्रों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया. इस दौरान छात्रों ने दोनों नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी नाराजगी जाहिर की.

रांची की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

छात्रों का आरोप है कि आंदोलन के दौरान पुलिस की कार्रवाई में छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया, लेकिन राहुल गांधी की ओर से इस मामले पर कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं दी गई. छात्रों ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि राहुल गांधी छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसी नाराजगी के चलते छात्रों ने उनका पुतला दहन किया.

इसे भी पढ़ें: 

वहीं सीएम को लेकर छात्रों का कहना है कि सरकार ने उनकी प्रमुख मांगों को अब तक पूरी तरह स्वीकार नहीं किया है. छात्रों की मांगों में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच, संबंधित परीक्षाओं को रद्द करना और पूरे मामले की CBI जांच प्रमुख रूप से शामिल है.

 

पुतला दहन के दौरान छात्रों ने आंदोलन को लेकर कहा कि 18 अगस्त तक उनकी प्रमुख मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 20 अगस्त को सीएम आवास का घेराव किया जाएगा.

 

छात्रों ने स्पष्ट किया कि अब आंदोलन को और तेज किया जाएगा. उनका कहना है कि सरकार के पास 18 अगस्त तक का समय है. यदि इस अवधि में उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता है, तो 20 अगस्त को बड़ी संख्या में छात्र मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे.

 

छात्रों ने कहा कि उनका आंदोलन केवल किसी एक परीक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और छात्रों के भविष्य से जुड़ा मुद्दा है. उन्होंने मांग की कि कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

 

इससे पहले छात्रों ने धरना, भूख हड़ताल और विधानसभा घेराव जैसे कार्यक्रम भी किए हैं. अब अल्बर्ट एक्का चौक पर पुतला दहन के बाद 20 अगस्त को CM आवास घेराव के ऐलान से आंदोलन और तेज हो गया हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही