Search

 
 
 

JUT ने मधुपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज का एग्जाम सेंटर बदला, छात्रों में नाराजगी

Deoghar News :  झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (JUT) ने डिप्लोमा सेमेस्टर फोर (4) परीक्षा के लिए मधुपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों का परीक्षा केंद्र अचानक बदल दिया है. विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, अब मधुपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों की परीक्षा SIT, गिरिडीह में होगी.
 
झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (JUT)

Deoghar News :  झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (JUT) ने डिप्लोमा सेमेस्टर फोर (4) परीक्षा के लिए मधुपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों का परीक्षा केंद्र अचानक बदल दिया है. विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, अब मधुपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों की परीक्षा SIT, गिरिडीह में होगी. 

 

विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार,  मधुपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों का परीक्षा केंद्र दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज निर्धारित किया गया था. लेकिन दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज में परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण मधुपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों का परीक्षा केंद्र बदला गया है.

 

अब मधुपुर पॉलिटेक्निक के छात्रों का परीक्षा केंद्र SIT, गिरिडीह कर दिया गया है. साथ ही BIT सिंदरी के विजय बेसरा को पर्यवेक्षक (Observer) नियुक्त किया गया है. विश्वविद्यालय के आदेश के अनुसार, अन्य कॉलेजों के परीक्षा केंद्र पूर्व की तरह ही रहेंगे.

 

परीक्षा केंद्र में अचानक बदलाव करने से मधुपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों में असंतोष और नाराजगी देखने को मिल रही है. छात्रों का कहना है कि अचानक केंद्र बदलने से उन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी. इससे आने-जाने, रहने और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अतिरिक्त परेशानी और आर्थिक बोझ बढ़ सकता है.


छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से उनकी परेशानियों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्र बदलने के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की है. उनका कहना है कि केंद्र में बदलाव की सूचना पर्याप्त समय पहले दी जाती तो वे यात्रा और रहने की व्यवस्था समय रहते कर सकते थे. 

 

इस मामले को टेक्निकल छात्र संघ ने छात्रों के बीच उठाया है. संघ ने परीक्षा केंद्र में अचानक किए गए बदलाव को लेकर छात्रों की ओर से असंतोष जाहिर किया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही