Search

 
 
 

महादेव बेटिंग ऐप के किंगपिन को ओमान से भारत लाया गया

Ranchi :    छत्तीसगढ़ में सीबीआई और ईडी दोनों जांच एजेंसियों ने महादेव बेटिंग ऐप की जांच के बाद सौरभ चंद्राकर के खिलाफ आरोप पत्र दायर कर चुका है. सितंबर 2023 में उसके खिलाफ आरोप पत्र दायर करने के बाद कोर्ट ने उसके खिलाफ स्थायी गैर जमानती वारंट जारी किया था. इसके बाद इंटरपोल ने उसके खिलाफ 8 नवंबर 2023 को रेड नोटिस जारी किया था.
 
सौरभ चंद्राकर

Ranchi :   महादेव बेटिंग ऐप के किंगपिन सौरभ चंद्राकर को ओमान से लाया गया. सीबीआई अधिकारियों का दल कल उसे ओमान से लेकर दिल्ली पहुंचा. सीबीआई और ईडी दोनों ही केंद्रीय एजेंसियों को उसकी तलाश थी. (इसे भी पढ़ें...मां, मैं कॉलेज नहीं जाऊंगी, सड़क पर लड़के छेड़ते हैं...)

 

छत्तीसगढ़ में सीबीआई और ईडी दोनों जांच एजेंसियों ने महादेव बेटिंग ऐप की जांच के बाद सौरभ चंद्राकर के खिलाफ आरोप पत्र दायर कर चुका है. सितंबर 2023 में उसके खिलाफ आरोप पत्र दायर करने के बाद कोर्ट ने उसके खिलाफ स्थायी गैर जमानती वारंट जारी किया था. इसके बाद इंटरपोल ने उसके खिलाफ 8 नवंबर 2023 को रेड नोटिस जारी किया था.

 

रेड नोटिस जारी होने के बाद जून 2026 में रॉयल पुलिस ऑफ ओमान ने उसे पकड़ा. सौरभ के पकड़ने जाने की सूचना के बाद ईडी ने कोर्ट से प्रत्यपर्ण के लिए अनुरोध पत्र लेकर दूतावास के माध्यम से ओमान सरकार को भेजा. ईडी की ओर से भेजे गये अनुरोध पत्र के आलोक में ओमान सरकार ने अक्तूबर 2026 में सौरभ चंद्राकर को भारत ले जाने की अनुमति दी. इसके बाद उसे भारत लाया गया.

 

इसे भी पढ़ें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही