Search

किरीबुरु : सेल मेघाहातुबुरु प्रबंधन ने ग्रामीणों को दिये बीज, नगाड़ा व मांदर

  • बच्चों के बीच चश्मा व दवाइयों का किया वितरण
  • सीजीएम बोले- सारंडा के ग्रामीणों की आर्थिक व सामाजिक विकास के प्रति हम प्रतिबद्ध
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की मेघाहातुबुरु खदान प्रबंधन ने सीजीएम आर पी सेलबम के नेतृत्व में सौभाग्य रोजगार केन्द्र में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर सीएसआर योजना के तहत सारंडा के सुदूरवर्ती गांव के ग्रामीणों, प्लस-टू उच्च विद्यालय के बच्चों, आदिवासी संस्थानों को विभिन्न प्रकार की सहायता प्रदान की. इस दौरान सीजीएम आर पी सेलबम ने सारंडा के विभिन्न गांवों के किसानों के बीच साग-सब्जियों के बीज, खाद, पानी पटाने हेतु झरणा प्रदान किया गया. इसके अलावे कुमडीह, बराईबुरु, टाटीबा, आदिवासी कल्याण केन्द्र मेघाहातुबुरु, आदिवासी कल्याण केन्द्र किरीबुरु, आदिवासी सरना समिति बकल हाटिंग को नगाड़ा व मांदर भेंट किया गया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-cm-champai-offered-prayers-in-his-ancestral-village-during-baha-festival/">आदित्यपुर

: बाहा पर्व में सीएम चंपई ने पैतृक गांव में की पूजा अर्चना
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Kiriburu-Sail-Nagada.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सीएसआर योजना के तहत सेल अस्पताल किरीबुरु की सीएमओ सह नेत्र रोग विशेषज्ञ डा0 नंदी जेराई द्वारा प्लस-टू उच्च विद्यालय मेघाहातुबुरु के 54 गरीब व जरुरतमंद बच्चों का नेत्र जांच कर 8 बच्चों को जरुरत अनुसार चश्मा बनाकर दिया गया. इसके अलावे आंख से संबंधित समस्या को लेकर अन्य बच्चों के बीच दवाईयां तथा हॉर्लिक्स का जार प्रदान किया गया. इसे भी पढ़ें : दिल्ली:">https://lagatar.in/delhi-demonstration-of-hindu-and-sikh-refugees-in-protest-against-the-statements-of-opposition-leaders-on-caa/">दिल्ली:

सीएए पर विपक्षी नेताओं के बयानों के विरोध में हिंदू और सिख शरणार्थियों का प्रदर्शन  
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Kiriburu-sail-Bij.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सीजीएम आरपी सेलबम ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुये कहा कि सेल, मेघाहातुबुरु प्रबंधन प्रारम्भ से हीं अपने खदान के परीधिये गांवों के ग्रामीणों का शैक्षणिक, आर्थिक, भाषा व संस्कृति, स्वास्थ्य आदि सर्वागीण विकास हेतु प्रतिबद्ध है. हम प्रतिवर्ष साग-सब्जियों के बीज दे रहे हैं ताकि ग्रामीण उससे खेती कर आर्थिक उन्नति की ओर बढ़ सके. आदिवासियों की संस्कृति व परम्परा को बचाने हेतु नगाडा़ व मांदर दिया गया है. हम कुमडीह सड़क का निर्माण हेतु प्रयासरत हैं. इस सड़क के बनने के बाद हाट-बाजार के दिन वाहन भेज उनके कृषि व वन उत्पाद को बाजार लाने व बेचने हेतु व्यवस्था कराया जायेगा. उक्त समानों को पाकर ग्रामीण खुश दिखे. कुछ ग्रामीणों ने सीजीएम व अन्य अधिकारियों को अपने बगान से उत्पादित ताजी साग उपहार स्वरुप भेंट किया. इसके बदले सीजीएम ने ग्रामीणों को पैसे भी दिये. इसे भी पढ़ें : अमिताभ">https://lagatar.in/amitabh-bachchan-admitted-to-kokilaben-hospital-in-mumbai-know-health-update/">अमिताभ

बच्चन मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती, जानें हेल्थ अपडेट
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Kiriburu-Sail-Chashma.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इस दौरान महाप्रबंधक ए के पटनायक, महाप्रबंधक मनीष राय, महाप्रबंधक संजय सिंह, महाप्रबंधक भी के सुमन, महाप्रबंधक के बी थापा, सीएमओ डा नंदी जेराई, उप महाप्रबंधक संजय कुमार सिंह, सहायक महाप्रबंधक राम बाबू डोराडला, मोहन कुमार, अवधेश कुमार, एनके विश्वास, के बी बहादुर, अभिजीत कुमार, ममता मुर्मू, जैकी अहमद, सरिता कोड़ा, रोयाराम चाम्पिया, वीर सिंह मुंडा, रुपेश, सरगेया अंगारिया आदि दर्जनों अधिकारी व ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/nine-day-ram-charit-manas-mahayagya-in-panchantand-water-march-carried-out/">गिरिडीह

: राम चरित मानस महायज्ञ को लेकर निकाली गयी कलश जल यात्रा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//