Search

 
 
 

लातेहार सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, धनबाद को भी दोबारा मिली धमकी

साइबर अपराधियों ने गुरुवार को लातेहार सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी. धमकी के बाद पुलिस ने सिविल कोर्ट परिसर को खाली करके जांच शुरू कर दी है. पुलिस डॉग स्क्वायड की मदद से पूरे सिविल कोर्ट परिसर की जांच कर रही है.
 

Ranchi :  साइबर अपराधियों ने गुरुवार को लातेहार सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने सिविल कोर्ट परिसर को खाली कराकर तलाशी शुरू कर दी है. पुलिस डॉग स्क्वायड की मदद से पूरे सिविल कोर्ट परिसर की जांच कर रही है.

 

Uploaded Image

Uploaded Image

 

 

धनबाद सिविल कोर्ट को दोबारा मिली धमकी 

इस बीच जानकारी मिली है कि साइबर अपराधियों ने गुरुवार को ही धनबाद सिविल कोर्ट को भी उड़ाने की धमकी दी है. इसके बाद पुलिस ने एहतियातन सिविल कोर्ट की जांच की. इससे पहले भी धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. हालांकि जांच में पुलिस को किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी. 

 

Uploaded Image

Uploaded Image

 

झारखंड के कई कोर्ट व XLRI कॉलेज को दी गई धमकी 

उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में अज्ञात साइबर अपराधियों  द्वारा रांची, जामताड़ा, बोकारो, धनबाद समेत कई जिलों के सिविल कोर्ट और जमशेदपुर स्थित एक्सएलआरआई को विस्फोटक लगाकर उड़ाने की धमकी दी है.

 

हालांकि अभी तक किसी भी जगह से किसी तरह का विस्फोटक की बरामदगी नहीं हुई है और ना ही अब तक ई-मेल के जरिये धमकी देनेवालों का कोई सुराग मिल पाया है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही