Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ग्रामीण क्षेत्रों में डोर-टू-डोर ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन लेवल की जांच

Advertisement
Advertisement

Bokaro: जब लगातार न्यूज ने पड़ताल शुरू कर गांव की खबरें दिखानी शुरू की, तो सरकार की नींद भी खुल गई. न्यूज के बाद संज्ञान लेते हुए टीम को गांवों की ओर रवाना किया गया. उपायुक्त राजेश सिंह के निर्देश पर गांवों में कोविड के संक्रमण की रोकथाम को लेकर आंगनबाड़ी सेविका, सहिया एवं महिला समूह की महिलाएं पूरी तरह से सक्रिय हो गयी हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है. साथ ही उपायुक्त राजेश सिंह के द्वारा आंगनबाड़ी सेविका, सहिया एवं महिला समूह के सदस्यों को पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराया गया है. जो सुदूरवर्ती गांवों में जाकर लोगों का आक्सीजन लेवल पल्स ऑक्सीमीटर से जांच कर रही हैं. साथ ही ग्रामीणों के डाटा बेस की जानकारी भी दर्ज की जा रही है. यह अभियान आगामी 5 जून 2021 तक चलेगा. साथ ही लोगों को कोविड नियमों के अनुपालन, वैक्सीनेशन से जुड़ी जानकारियों का व्यापाक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें- विशाखापत्तनमः">https://lagatar.in/visakhapatnam-huge-fire-at-hpcl-plant-many-fire-engines-were-used-to-extinguish-the-fire/69484/">विशाखापत्तनमः

HPCL प्लांट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में लगीं

ग्रामीणों को सेविका कर रही हैं जागरूक

कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर आंगनबाड़ी सेविका, सहिया एवं महिला समूह की महिलाएं पल्स ऑक्सीमीटर से ग्रामीणों के ऑक्सीजन लेवल की जांच कर रही हैं. साथ ही कोरोना के लक्षण वाले लोगों को चिन्हित कर उनकी सूची भी तैयार कर रही हैं. ग्रामीणों को कोरोना के लक्षण जैसे- खांसी, सर्दी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ के बारे जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक कर रही हैं कि, इस तरह के लक्षण आने पर अविलम्ब कोरोना का जांच करवाएं. वे ग्रामीणों को कोरोना का टीका लेने के लिए भी जागरूक कर रही हैं.  आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका एवं महिला समूह के सदस्यों के द्वारा कोविड से बचाव को लेकर सामाजिक दूरी रखने, मास्क लगाने, हाथों को सैनिटाइज करने समेत अन्य कई अहम जानकारियां दी जा रही हैं.

इसे भी पढ़ें- बोकारो">https://lagatar.in/esl-steel-provided-life-saving-equipment-to-pse-hospital-in-bokaro/69494/">बोकारो

के PSE अस्पताल को ESL स्टील ने मुहैया कराया जीवन-रक्षक उपकरण

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही