Palamu : छतरपुर थाना क्षेत्र स्थित उदयगढ़ गांव के टोला चोड़ार में पंचायत भवन के समीप स्थित आहर (तालाब) से दो सगे नाबालिग भाइयों के शव बरामद हुए हैं. मृतकों की पहचान उमाशंकर राम के बेटे के रूप में हुई है.
दोनों भाईयों की उम्र करीब 12 और 14 वर्ष बताई जा रही है. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पानी से बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी है. शव मिलने की सूचना के बाद गांव में मातम और तनाव का माहौल है.
इसे भी पढ़ें
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों भाइयों का सुबह गांव के ही एक युवक से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. आरोप है कि विवाद के दौरान युवक ने दोनों को धमकी भी दी थी. इसके बाद शाम में दोनों भाइयों के शव आहार में मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है.
परिजनों का आरोप है कि सुबह हुए विवाद और धमकी के बाद दोनों भाइयों की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है. हालांकि मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. पुलिस घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सुबह हुए विवाद को भी जांच के प्रमुख बिंदुओं में शामिल किया गया है.




Leave a Comment