Search

 
 
 

Palamu News: आंदोलन की चेतावनी के बाद कुलपति ने परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी

Palamu News: नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2025-29 के ऑफ लाइन छात्रों ने आंदोलन की चेतावनी दी थी. इसके बाद कुलपति दिनेश कुमार सिंह ने इन छात्रों को सेमेस्टर-1 की परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी है.
 
कुलपति दिनेश कुमार सिंह की फाइल फोटो

Palamu News: नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2025-29 के ऑफ लाइन छात्रों ने आंदोलन की चेतावनी दी थी. इसके बाद कुलपति दिनेश कुमार सिंह ने इन छात्रों को सेमेस्टर-1 की परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी है. हालांकि इसी सत्र के ऑनलाइन एडमिशन वाले छात्रों के सेमेस्टर-2 की परीक्षा की तैयारी की जा रही है.

पलामू की खबरों के लिए यहां क्लिक करें - 


नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-29 में ऑफ लाइन एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए चांसलर पोर्टल खोलकर एडमिशन लेने के मुद्दे पर लंबे समय तक विवाद कायम रहा. राज्य के वित्तमंत्री राधा कृष्ण किशोर ने इस मामले में राज्यपाल से कुलपति की शिकायत की थी. साथ ही ऑफ लाइन एडमिशन लेने वाले छात्रों लिए चांसलर पोर्टल खोलकर आवश्यक प्रक्रिया पूरा करने के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया था. इसके बाद ऑफ लाइन एडमिशन लेने वाले कुल 1628 छात्रों के लिए चांसलर पोर्टल खोला गया.

इसे भी पढ़ें - 

 

 


 चांसलर पोर्टल खोलकर इन छात्रों के एडमिशन की प्रक्रिया पूरा करने के बाद कुलपति ने इन छात्रों के सेमेस्टर-1 की परीक्षा लेने से इनकार कर दिया. जबकि इसी सत्र से ऑन लाइन एडमिशन वाले छात्रों के सेमेस्टर-2 के छात्रों के परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गयी. इस मामले में सांसद बीडी राम ने राज्यपाल से शिकायत की. इस बीच प्रभावित छात्रों ने राज्यपाल, राज्य सरकार को ज्ञापन देकर मामले की जानकारी दी और परीक्षा आयोजित कराने के लिए दिशा निर्देश देने का अनुरोध किया.


ज्ञापन देने के अलावा छात्रों ने 18 अगस्त को धरना देने की घोषणा की. इसके बाद विश्वविद्यालय ने इन छात्रों को सेमेस्टर-1 की परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी. साथ ही फार्म भरने के लिए पोर्टल खोला. पोर्टल पर फार्म भरने की तिथि 15-21 अगस्त तक निर्धारित है. इसमें नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय से संबंधित कुल 16 कॉलेजों के 1628 छात्र फार्म भरेंगे. उनके सेमेस्टर-1 की परीक्षा सितंबर 2026 में होगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही