Search

 
 
 

बंटवारा 1947 vs आवारापन 2: इमरान  ने सनी को पछाड़ा,100 करोड़ क्लब के करीब

Entertainment Desk : बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 और इमरान हाशमी की आवारापन 2 के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है.
 

Entertainment Desk : बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 और इमरान हाशमी की आवारापन 2 के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. दोनों फिल्मों ने अपने पहले वीकेंड में अच्छी कमाई की है, लेकिन तीन दिनों के कलेक्शन में इमरान हाशमी की फिल्म ने सनी देओल की फिल्म को काफी पीछे छोड़ दिया है.

 

बंटवारा 1947 का तीसरे दिन का कलेक्शन

सैकनिल्क के मुताबिक, सनी देओल स्टारर बंटवारा 1947 ने रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसके बाद 15 अगस्त की छुट्टी का फिल्म को अच्छा फायदा मिला और दूसरे दिन इसकी कमाई बढ़कर 13.50 करोड़ रुपये पहुंच गई.

 

वहीं, तीसरे दिन रविवार को फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने करीब 7.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इसके साथ ही तीन दिनों में भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 26.50 करोड़ रुपये हो गया है.फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में करीब 2 करोड़ रुपये कमाए हैं. रिपोर्ट के अनुसार, तीन दिनों में 'बंटवारा 1947' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 37.11 करोड़ रुपये हो गया है.

 

आवारापन 2 ने मचाया धमाल

दूसरी ओर, इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की. फिल्म ने पहले दिन भारत में 22 करोड़ रुपये की ओपनिंग की और रिलीज के साथ ही कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. इतना ही नहीं, फिल्म ने पहले ही दिन अपनी पिछली फिल्म 'आवारापन' के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया.

 

दूसरे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. शनिवार को 'आवारापन 2' ने भारत में 33.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इससे दो दिनों में फिल्म की घरेलू कमाई 55.75 करोड़ रुपये हो गई थी.रविवार को कमाई में थोड़ी गिरावट आई और फिल्म ने करीब 26 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इसके साथ तीन दिनों में 'आवारापन 2' का भारत में कुल नेट कलेक्शन 81.75 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

 

100 करोड़ के करीब पहुंची आवारापन 2

ओवरसीज मार्केट में भी 'आवारापन 2' को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. रविवार को फिल्म ने करीब 4 करोड़ रुपये कमाए. रिपोर्ट के मुताबिक, तीन दिनों में फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 12 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही