Search

 
 
 

निशा भगत आतमहत्याः आरोपियों की गिरफ्तारी और CBI जांच की मांग को लेकर रांची में बीजेपी का मशाल जुलूस

Ranchi News : पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता समीर उरांव के नेतृत्व में निकले जुलूस में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए. समीर उरांव ने कहा कि निशा भगत आदिवासी अधिकारों, जमीन और संस्कृति की रक्षा के लिए आवाज उठा रही थीं. उन्होंने धर्मांतरण, आदिवासी जमीन की कथित अवैध खरीद-बिक्री और जमीन दलालों के खिलाफ आवाज उठाई थी. उनकी शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई हुई या नहीं, इसकी भी जांच होनी चाहिए.
 
मशाल जुलूस

Ranchi News : आदिवासी नेता निशा भगत की मौत के मामले में न्याय और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा ने मंगलवार को मशाल जुलूस निकाला. भाजपा रांची महानगर के तत्वावधान में निकला जुलूस जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से शुरू होकर अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचा. यहां कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की.

 

इसे भी पढ़ें...

पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता समीर उरांव के नेतृत्व में निकले जुलूस में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए. समीर उरांव ने कहा कि निशा भगत आदिवासी अधिकारों, जमीन और संस्कृति की रक्षा के लिए आवाज उठा रही थीं. उन्होंने धर्मांतरण, आदिवासी जमीन की कथित अवैध खरीद-बिक्री और जमीन दलालों के खिलाफ आवाज उठाई थी. उनकी शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई हुई या नहीं, इसकी भी जांच होनी चाहिए.

 

सीबीआई जांच की मांग

समीर उरांव ने कहा कि निशा भगत की मौत को सामान्य घटना मानकर मामले की लीपापोती नहीं होने दी जाएगी. परिजनों के आरोपों, अंतिम वीडियो और उनकी शिकायतों समेत सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर ने भी निशा भगत मामले की सीबीआई जांच कराने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की.

 

उन्होंने संध्या टोप्पो, रूपा तिर्की, सूर्या हांसदा और सोमा उरांव से जुड़े मामलों का जिक्र करते हुए आदिवासी समाज की बेटियों की सुरक्षा पर चिंता जताई. भाजपा नेताओं ने घोषणा की है कि निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर 18 नवंबर को पूरे दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में बंद कराया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही