Ranchi News : सीबीआई के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने घूस लेते गिरफ्तार CISF के तीनों अकाउंटेंट को तीन दिनों के रिमांड पर देने का आदेश दिया है. सीबीआई ने सीनियर अकाउंटेंट संतोष कुमार महतो, असिस्टेंट अकाउंटेंट सुनील कुमार और सुजीत कुमार सिंह को 48 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था. संतोष के घर से 10 लाख रुपये नकद और करीब 30 लाख रुपये के जेवरात जब्त किये गये थे.
सीबीआई ने आज तीनों अभियुक्तों को सीबीआई की विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया. अदालत को अभियुक्तों पर लगे आरोपों की जानकारी दी. साथ ही आगे की जांच के लिए रिमांड पर देने का अनुरोध किया. न्यायाधीश ने सीबीआई की दलील सुनने के बाद अभियुक्तों को तीन दिनों के रिमांड पर देने का आदेश दिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

