Search

 
 
 

Ranchi News : MLA जयराम मामले में पुलिस सर्विस एसोसिएशन ने भी दिया समर्थन

Ranchi News : एसोसिएशन ने कहा कि पुलिसकर्मी विषम परिस्थितियों में आम जनता की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और अनुसंधान जैसे महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हैं. ऐसे में पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर अमर्यादित एवं अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल चिंता का विषय है.
 
फाइल फोटो

Ranchi News : धनबाद के बरवाअड्डा थाना प्रकरण में झारखंड पुलिस एसोसिएशन के चरणबद्ध आंदोलन को अब झारखंड पुलिस सर्विस एसोसिएशन ने भी समर्थन दिया है. पुलिस सर्विस एसोसिएशन के अध्यक्ष सह डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर संगठन के आंदोलन को सैद्धांतिक और नैतिक समर्थन देने की बात कही है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

एसोसिएशन ने कहा है कि 21 अगस्त को बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में हुई घटना में थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित अमर्यादित व्यवहार, गाली-गलौज और धमकी से पुलिसकर्मियों के मनोबल और गरिमा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है.

 

एसोसिएशन ने कहा कि पुलिसकर्मी विषम परिस्थितियों में आम जनता की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और अनुसंधान जैसे महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हैं. ऐसे में पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर अमर्यादित एवं अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल चिंता का विषय है.

 

पुलिस सर्विस एसोसिएशन ने झारखंड पुलिस एसोसिएशन द्वारा किए जा रहे सांकेतिक एवं चरणबद्ध विरोध को अपना सैद्धांतिक और नैतिक समर्थन दिया है. साथ ही धनबाद पुलिस से बरवाअड्डा थाना कांड की प्राथमिकी का पेशेवर तरीके से निष्पक्ष अनुसंधान करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की अपेक्षा जताई है.

 

पलिस सर्विस एसोसिएशन के अध्यक्ष सह डीएसपी अमर कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष संजय कुमार और महासचिव दुबराम उरांव द्वारा पत्र जारी किया गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही