Ranchi News : राजधानी रांची के मोरहाबादी इलाके में देर रात तक अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है. पुलिस ने इलाके में गश्ती कर सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर अड्डेबाजी करने और सिगरेट पीने वालों को खदेड़ा. साथ ही आगे से देर रात सार्वजनिक स्थानों पर बेवजह अड्डेबाजी नहीं करने की हिदायत दी.
साथ ही संदिग्ध गतिविधियों और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने पर सख्त कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई. पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य मोरहाबादी क्षेत्र में देर रात होने वाली अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करना और आम लोगों की सुरक्षा के साथ-साथ इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखना है.
इसे भी पढ़ें
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि देर रात बिना किसी जरूरी काम के सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी न करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें. पुलिस ने चेतावनी दी है कि निर्देशों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है.

