Ranchi News : रिम्स जमीन घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कार्रवाई की है. शनिवार, 21 नवंबर को एसीबी की टीम ने मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त और रांची के तत्कालीन जिला अवर निबंधक वैभवमणि त्रिपाठी के उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित आवास पर छापेमारी की.
इसे भी पढ़ें...
छापेमारी के दौरान जांच टीम ने आवास से कई महत्वपूर्ण कागजात और डिजिटल उपकरण बरामद किए हैं. एसीबी के अनुसार, बरामद सामग्रियों से मामले के अनुसंधान में महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं.
रिम्स जमीन घोटाले की जांच के दायरे में तत्कालीन अवर निबंधक
रिम्स की जमीन से जुड़े घोटाले को लेकर एसीबी रांची थाना में 5 जनवरी 2026 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इसी मामले के अनुसंधान के क्रम में तत्कालीन जिला अवर निबंधक वैभवमणि त्रिपाठी की भूमिका जांच के दायरे में आई है. वह इस मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त हैं.
मामले में धोखाधड़ी, जालसाजी, फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल और आपराधिक साजिश से संबंधित धाराओं के अलावा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत भी जांच की जा रही है. एसीबी की इस छापेमारी में मिले कागजात और डिजिटल उपकरणों की जांच की जाएगी. इसके आधार पर अनुसंधान को आगे बढ़ाया जाएगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

