Search

 
 
 

करमटोली से रिंग रोड तक बदलेगी सड़क की सूरत, 8.20 किमी सड़क के लिए 4.78 करोड़ मंजूर

Ranchi News :  राजधानी रांची में करमटोली चौक से मदरा मुंडा चौक यानी रिंग रोड तक जाने वाली सड़क अब जल्द संवरेगी. पथ निर्माण विभाग ने 8.20 किलोमीटर लंबी सड़क के सतह के नवीनीकरण (Surface Renewal) कार्य को मंजूरी दे दी है. इस काम पर 4 करोड़ 78 लाख 69 हजार रुपये खर्च होंगे. विभाग ने 14 अगस्त 2026 को इसकी प्रशासनिक स्वीकृति का आदेश जारी किया है.
 

Ranchi News :  राजधानी रांची में करमटोली चौक से मदरा मुंडा चौक यानी रिंग रोड तक जाने वाली सड़क अब जल्द संवरेगी. पथ निर्माण विभाग ने 8.20 किलोमीटर लंबी सड़क के सतह के नवीनीकरण (Surface Renewal) कार्य को मंजूरी दे दी है. इस काम पर 4 करोड़ 78 लाख 69 हजार रुपये खर्च होंगे. विभाग ने 14 अगस्त 2026 को इसकी प्रशासनिक स्वीकृति का आदेश जारी किया है.

 

सड़क के कई हिस्से खराब

यह सड़क पथ निर्माण विभाग के अधीन है और रांची के लिए काफी महत्वपूर्ण है. पिछले कुछ समय से सड़क उबड़-खाबड़ हो गई थी. कई जगह सड़क की ऊपरी परत भी उखड़ गई थी. इससे वाहन चालकों और आम लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी. ऐसे में सरकार ने सड़क की सतह को नए सिरे से ठीक करने का फैसला लिया है. इससे करमटोली से मदरा मुंडा और रिंग रोड की ओर जाने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.

 

2026-27 में पूरा होगा काम

सरकार ने इस काम को वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूरा करने का लक्ष्य रखा है. इसी अवधि में 478.69 लाख रुपये खर्च कर सड़क का 100 प्रतिशत काम पूरा किया जाएगा. इस राशि की निकासी रांची कोषागार से होगी. पथ प्रमंडल, रांची के कार्यपालक अभियंता को राशि की निकासी और खर्च की जिम्मेदारी दी गई है.

 

हर महीने होगी समीक्षा

काम की प्रगति की हर महीने समीक्षा की जाएगी. पथ निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता (यातायात), रांची को इसकी जिम्मेदारी दी गई है. सरकार ने यह भी निर्देश दिया है कि अगर इस योजना के लिए किसी दूसरे स्रोत से भी राशि मिलती है, तो उसकी दोबारा निकासी नहीं की जाए. ऐसी स्थिति में संबंधित विभाग को इसकी जानकारी देनी होगी.

 

मंत्री स्तर से मिली मंजूरी

इस योजना को विभागीय मुख्य मंत्री की मंजूरी मिल चुकी है. आंतरिक वित्तीय सलाहकार ने भी प्रस्ताव पर सहमति दी है. हालांकि, 4.78 करोड़ रुपये की स्वीकृत राशि में Quality Control के लिए अलग से राशि का प्रावधान नहीं किया गया है. सड़क का काम पूरा होने के बाद रांची शहर से रिंग रोड की ओर जाने वाले हजारों लोगों और वाहन चालकों को बेहतर सड़क मिलने की उम्मीद है. इससे इस महत्वपूर्ण मार्ग पर सफर पहले से आसान हो सकेगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही