Search

नेपाल बाढ़ में लापता रांची के राम प्रसाद की तलाश तेज, नेपाली सेना ने दिया मदद का भरोसा

Ranchi News : नेपाल में आई बाढ़ के बाद रांची के राम प्रसाद घोष के लापता होने से उनके परिवार की चिंता बढ़ गई है. राम प्रसाद घोष रांची के कोकर स्थित हैदर अली रोड के रहने वाले हैं और नेपाल में एक जलविद्युत परियोजना में प्रशासनिक पद पर कार्यरत हैं. बाढ़ के बाद से उनका मोबाइल फोन बंद है और परिजनों से संपर्क नहीं हो पाया है.
 
राम प्रसाद घोष

राम प्रसाद की तलाश के लिए परिवार की ओर से 27 अगस्त को काठमांडू स्थित नेपाली सेना मुख्यालय के विदेशी संपर्क प्रभाग को ईमेल भेजा गया था. ईमेल में उनके नाम, रांची के पते, भारतीय नागरिकता, रक्त समूह और पहचान संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई गई.

साथ ही नेपाली अधिकारियों से यह पता लगाने का आग्रह किया गया कि राम प्रसाद सुरक्षित हैं, घायल हैं, किसी अस्पताल में भर्ती हैं या बाढ़ के बाद लापता लोगों की सूची में शामिल हैं.

अपर बाजार के व्यवसायी ज्योति कुमार ने बताया कि 27 अगस्त को दोपहर करीब 1:59 बजे ईमेल भेजा गया था. इसका जवाब उसी दिन शाम करीब 5:36 बजे नेपाली सेना के विदेशी संपर्क प्रभाग की ओर से मिला. नेपाली सेना ने राम प्रसाद की तलाश में हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिया है.

नेपाली सेना के जवाब के बाद परिवार को उनके सुरक्षित मिलने की उम्मीद जगी है. परिजन लगातार नेपाल से किसी सूचना का इंतजार कर रहे हैं. मोबाइल फोन अब भी संपर्क से बाहर होने के कारण परिवार की चिंता बनी हुई है. अब नेपाली सेना की ओर से तलाश शुरू किए जाने के बाद राम प्रसाद के जल्द मिलने की उम्मीद बढ़ी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही