Search

 
 
 

हजारीबाग में गैस व पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य, एसडीओ ने की समीक्षा बैठक

जिले में घरेलू गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है. किसी भी उपभोक्ता को ईंधन की कमी से परेशानी नहीं होगी. ये बात उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देश पर आयोजित समीक्षा बैठक में सदर एसडीओ आदित्य पांडेय ने कहीं.
 

Hazaribagh :  जिले में घरेलू गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है. किसी भी उपभोक्ता को ईंधन की कमी से परेशानी नहीं होगी. ये बात उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देश पर आयोजित समीक्षा बैठक में सदर एसडीओ आदित्य पांडेय ने कहीं.

 

बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी मुरली यादव, IOCL, BPCL और HPCL के नोडल पदाधिकारी, सेल्स मैनेजर, गैस एजेंसी प्रतिनिधि तथा पेट्रोल पंप संचालक उपस्थित थे. बैठक में अधिकारियों ने बताया कि जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी भी उपभोक्ता को गैस से वंचित नहीं रखा जाएगा.

 

हालांकि वर्तमान में कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति बाधित रहने के कारण होटलों को इसकी सप्लाई नहीं हो रही है. गैस एजेंसियों ने बताया कि उपभोक्ताओं को गैस वितरण के लिए DSE कोड की व्यवस्था है और जिन लाभुकों ने E-KYC नहीं कराया है, उन्हें गैस उपलब्ध कराना संभव नहीं होगा.

 

इस पर एसडीओ ने सभी एजेंसियों को शत-प्रतिशत E-KYC सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. एसडीओ ने स्कूलों और अस्पतालों में गैस आपूर्ति हर हाल में निर्बाध रखने व होटलों में घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर नजर रखने के निर्देश दिए.

 

साथ ही पेट्रोल पंप संचालकों को पेट्रोल-डीजल की नियमित आपूर्ति बनाए रखने और जमाखोरी या कालाबाजारी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही