Ranchi News : कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी.
उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में SIR के दौरान कई जगह अनियमितताएं सामने आ रही हैं, जिसकी जानकारी आंदोलनकारियों की ओर से दी जा चुकी है. उन्होंने कहा कि झारखंड की स्थिति बंगाल जैसी नहीं होनी चाहिए.
इसे भी पढ़ें
बंधु तिर्की ने कहा कि राज्य के कई जिलों में दलित और छोटे-छोटे तबकों के लोग रहते हैं. ऐसे लोगों के नाम मतदाता सूची से कटने की स्थिति में उन्हें कैसे बचाया जाएगा, यह बड़ा सवाल है. आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार एक पार्टी विशेष के लिए काम कर रहे हैं, इसलिए उन्हें इस्तीफा देना चाहिए.
उन्होंने कहा कि दिल्ली में 35 लाख लोगों को नोटिस दिए जाने की बात सामने आई है. 35 लाख लोगों की सुनवाई कर पाना संभव नहीं है. आशंका जताई कि झारखंड में भी करीब 5,000 लोगों को नोटिस दिए जाने की स्थिति में सभी की सुनवाई नहीं हो पाएगी.
इसे भी पढ़ें
बंधु तिर्की ने कहा कि उन्होंने रवि साहब से भी कहा है कि वे ज्ञानेश कुमार या किसी पार्टी विशेष के व्यक्ति न बनें. उन्होंने कहा कि केवल शहर में बैठकर मीडिया के माध्यम से स्थिति समझना पर्याप्त नहीं है. जमीनी स्तर पर जाकर स्थिति देखने की जरूरत है.
कांग्रेस नेता ने भाजपा नेताओं से जमीनी स्थिति देखने के लिए अलग-अलग जगहों पर जाने को कहा. उनके मुताबिक, SIR प्रक्रिया में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम छूटने की आशंका है.



