Search

 
 
 

यूपी चुनावः सीट बंटवारे पर खींचतान, कांग्रेस को 26 सीट का ऑफर

Lagatar Desk : शुरुआत में कांग्रेस 181 सीटों की मांग कर रही थी. बाद में 120-130 सीटों की मांग की गई. अब कांग्रेस 50 वैसी सीटें मांग रही हैं, जहां से वह चुनाव जीत सकती है. यानी यूपी के हर जिले में कम से कम एक सीट की मांग कर रही है.
 
सिंबोलिक फोटो

Lagatar Desk : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच सीट बंटवारे पर विवाद शुरू हो गया. सपा ने कांग्रेस को 26 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है, जबकि कांग्रेस ने 120-130 सीटों की मांग की है. यह संख्या पहले मांगी गई 181 सीटों से बहुत कम है. सपा 350 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

24 नवंबर को दोनों पार्टी के नेताओं के बीच सीट बंटवारे को लेकर हुई बैठक में कोई फैसला नहीं हो पाया है. समाजवादी पार्टी ने 403 में से सिर्फ 26 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऑफर कांग्रेस को दिया. 

 

यह बैठक कांग्रेस पार्टी के नेता प्रमोद तिवारी के आवास पर हुई. बैठक सिर्फ 15-20 मिनट ही चली और खत्म हो गईं. हालांकि दोनों पार्टी के नेताओं ने कहा कि बातचीत पॉजिटिव रहा.

 

बैठक के बाद सपा नेता रामगोपाल यादव ने बताया कि कांग्रेस को 26 सीटें ऑफर की गई हैं. इनमें दो सीटों पर कांग्रेस जीती थीं. दो सीटों पर कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही, जबकि 20 अन्य सीटें जहां सपा को 60-70 हजार मिले थे और कांग्रेस को सिर्फ दो हजार मिले थे. 

 

उल्लेखनीय है कि शुरुआत में कांग्रेस 181 सीटों की मांग कर रही थी. बाद में 120-130 सीटों की मांग की गई. अब कांग्रेस 50 वैसी सीटें मांग रही हैं, जहां से वह चुनाव जीत सकती है. यानी यूपी के हर जिले में कम से कम एक सीट की मांग कर रही है. 

 

गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस व सपा अलग-अलग चुनाव लड़ी थी. दोनों पार्टी ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. इसका नुकसान दोनों दलों को हुआ था. कांग्रेस सिर्फ दो सीटों पर जीत दर्ज कर सकी थी, जबकि सपा ने 111 सीटें जीती थी. दोनों पार्टियां इस बार 2022 वाली गलती नहीं करना चाहती हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही