Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Entertainment news  : पार्टी में सलमान ने लगाए ठुमके, जीने के हैं चार दिन का हुक स्टेप वायरल

क्टर सलमान खान इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने सुपरहिट गाने जीने के हैं चार दिन के हुक स्टेप पर डांस करते नजर आ रहे हैं.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk : एक्टर सलमान खान इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने सुपरहिट गाने जीने के हैं चार दिन के हुक स्टेप पर डांस करते नजर आ रहे हैं. सलमान खान का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' के लोकप्रिय गाने जीने के हैं चार दिन के हुक स्टेप को दोबारा करते नजर आ रहे हैं

 

वायरल वीडियो में सलमान खान कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं. उन्होंने लेदर जैकेट के साथ कैप पहन रखी है. बताया जा रहा है कि एक पार्टी के दौरान लोगों ने सलमान से डांस करने की फरमाइश की, जिसके बाद एक्टर खुद को रोक नहीं पाए.

 

सलमान ने जैसे ही अपने गाने ‘जीने के हैं चार दिन’ का मशहूर हुक स्टेप किया, वहां मौजूद लोग भी झूम उठे. वीडियो सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और फैंस सलमान के डांस मूव्स की तारीफ कर रहे हैं.


इस वीडियो पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि उम्र बढ़ने के बावजूद अभिनेता की एनर्जी और डांस का अंदाज अब भी पहले जैसा ही नजर आता है. हाल ही में सलमान अपने नए हेयरस्टाइल और लुक को लेकर भी चर्चा में थे.

 

‘बिग बॉस 20’ में फिर दिखेंगे सलमान

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही ‘बिग बॉस 20’ को होस्ट करते नजर आ सकते हैं. शो को लेकर फैंस के बीच पहले से ही काफी उत्सुकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार शो की थीम भी खास होने वाली है और सलमान के प्रोमो ने दर्शकों का ध्यान खींचा है.फिलहाल सलमान का वायरल डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. फैंस को उनका यह पुराना हुक स्टेप एक बार फिर याद आ गया है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही