Search

 
 
 

Ranchi News : एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर में 200 लीटर देसी शराब जब्त, तस्कर फरार

Ranchi News : उत्पाद विभाग के एसीपी उमाशंकर ने कहा कि छापेमारी के दौरान फरार अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा. आज के अभियान का उद्देश शहर को देशी शराब बिक्री से मुक्त कराना था.
 
फरार तस्करों की तस्वीर

Ranchi News : रांची पुलिस लगातार देसी शराब के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. इसी कड़ी में एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर में गुरुवार को देसी शराब के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 200 लीटर शराब बरामद किया. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

पुलिस के मुताबिक, छापेमारी के दौरान दो शराब तस्कर मौके से फरार हो गए. उनकी पहचान हाराटाड़ निवासी बब्लु साव और अमित साहु के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, यह शराब दुर्गा पूजा में बेचने के लिए एकत्रित किया गया था. 

 

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई

 

उत्पाद विभाग के एसीपी उमाशंकर ने कहा कि छापेमारी के दौरान फरार अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा. आज के अभियान का उद्देश शहर को देशी शराब बिक्री से मुक्त कराना था.

 

 

बता दें कि कुछ दिन पूर्व सुखदेव नगर पुलिस ने पिस्का मोड़ देवी मंडप रोड से दुर्गा पूजा पंडाल के पीछे अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहे अक्षय अनिल नामक युवक को गिरफ्तार किया था. आरोपी के पास से 52 बोतलें विदेशी शराब की बरामद की गई थी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही