Search

 
 
 

भारत-नेपाल के बीच साउथ SATCOM नेटवर्क स्थापित करने समेत कई अहम समझौते

Lagatar Desk : भारत ने क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए दक्षिण एशिया उपग्रह (जीसैट-9) का प्रक्षेपण किया था. इस परियोजना का पूरा वित्तपोषण भारत ने किया और इसका निर्माण इसरो ने किया. लगभग 450 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना में उपग्रह की लागत करीब 235 करोड़ रुपये रही थी.
 
भारत नेपाल में समझौता

Lagatar Desk : भारत और नेपाल ने सोमवार को दक्षिण एशिया उपग्रह (साउथ एशिया सैटेलाइट) के उपयोग के लिए सैटेलाइट कम्युनिकेशन (SATCOM) नेटवर्क स्थापित करने समेत कई अहम समझौते किए. सैटकॉम नेटवर्क से जुड़ा यह समझौता इसरो यानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (आईएसआरओ) और नेपाल सरकार के बीच हुआ है, जिसका उद्देश्य दक्षिण एशिया उपग्रह की संचार क्षमताओं का उपयोग कर दोनों देशों के बीच संपर्क और सूचना आदान-प्रदान को मजबूत बनाना है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

भारत ने क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए दक्षिण एशिया उपग्रह (जीसैट-9) का प्रक्षेपण किया था. इस परियोजना का पूरा वित्तपोषण भारत ने किया और इसका निर्माण इसरो ने किया. लगभग 450 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना में उपग्रह की लागत करीब 235 करोड़ रुपये रही थी.

 

दोनों देशों ने अंतरिक्ष तकनीक, सिक्योरिटी ट्रेनिंग, सिविल सेवकों की क्षमता बढ़ाने, स्वास्थ्य, पारंपरिक चिकित्सा, सतत शहरी विकास (सस्टेनेबल अर्बन डेवेलपमेंट) और कृषि समेत कई क्षेत्रों में आठ सहमति पत्रों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए. ये समझौते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के बीच हैदराबाद हाउस में हुई द्विपक्षीय वार्ता के बाद किए गए.

 

अंतरिक्ष और संचार क्षेत्र में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और नेपाल के सूचना एवं संचार मंत्रालय ने दक्षिण एशिया सैटेलाइट के इस्तेमाल के लिए सैटेलाइट कम्युनिकेशन नेटवर्क स्थापित करने को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर किए. जबकि पुलिस और फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के लिए दो समझौते किए गए.

 

पहला, गुजरात के गांधीनगर स्थित राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) और नेपाल पुलिस के अपराध जांच विभाग के बीच अकादमिक और शोध सहयोग को लेकर हुआ.

 

दूसरा, भारत के राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) और नेपाल की राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (एनपीए) के बीच हुआ. स्वास्थ्य क्षेत्र में भी दोनों देशों ने दो समझौते किए. 

पहला, भारत के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और नेपाल के स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा मंत्रालय के बीच स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में सहयोग को लेकर एमओयू साइन किया गया. वहीं दूसरा, आयुर्वेद और अन्य पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के क्षेत्र में सहयोग को लेकर सरकारों के बीच समझौता.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही