बिहार : BJP की बैठक में अश्विनी चौबे को मंच पर नहीं मिली कुर्सी, बीच कार्यक्रम से निकले
बिहार भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक पटना स्थित बापू सभागार में चल रही है, बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी पहुंचे हैं. लेकिन बैठक शुरू होने से ठीक पहले तब एक असहज स्थिति उत्पन्न हो गई. जब पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे को मंच पर अपनी सीट नहीं मिली. सीट ढूंढते-ढूंढते वे मंच पर चक्कर लगाते रहे, लेकिन किसी भी कुर्सी में उनका नाम नहीं मिला. ऐसे में वो बिना कुछ कहे मंच से उतर गए और सभा स्थल से बाहर चले गए.
Continue reading