अचानक दिखने लगे पाक सेलेब्स के अकाउंट व यूट्यूब चैनल्स, भारत ने दोबारा लगाया बैन
भारत और पाकिस्तान तनाव के बाद पाकिस्तान के कई नामी सेलिब्रिटीज के सोशल मीडिया अकाउंट्स और यूट्यूब चैनलों पर बैन लगाया गया था. लेकिन 2 जुलाई को कई सेलेब्स के अकाउंट और यूट्यूब चैनल्स भारत में अस्थायी रूप से दिखाई देने लगे थे. लेकिन गुरुवार सुबह से फिर माहिरा खान, मावरा होकैन, युमना जैदी, हानिया आमिर, फवाद खान सहित अन्य सेलिब्स के इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट्स भारत में ब्लॉक कर दिए गए हैं. हालांकि सरकार की ओर से अभी तक इस बैन के हटने और दोबारा लागू होने को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
Continue reading