Search

 
 
 

उत्पाद सिपाही पेपर लीक :  अभियोजन पक्ष ने मांगा समय, 6 आरोपियों की जमानत पर अब 1 जून को सुनवाई

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में 6 आरोपियों की जमानत पर  शुक्रवार को अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से कोर्ट से समय की मांग की गई, जिसके बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए सोमवार यानी 1 जून की तिथि निर्धारित की है.
 

Ranchi :   उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में 6 आरोपियों की जमानत पर  शुक्रवार को अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से कोर्ट से समय की मांग की गई, जिसके बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए सोमवार यानी 1 जून की तिथि निर्धारित की है.

 

पिछली सुनवाई के दौरान मामले के अनुसंधानकर्ता (IO) ने आरोपियों की आपराधिक इतिहास का रिकॉर्ड और केस डायरी कोर्ट में पेश किया था . मामले में  विकास कुमार, आशीष कुमार, योगेश प्रसाद और अन्य तीन आरोपियों ने जमानत याचिका दाखिल की है. इनमें से तीन आरोपी पेपर सॉल्व गिरोह के एजेंट हैं. बता दें कि मामले में अब तक 161 आरोपियों को जमानत मिल चुकी है. 

 

अब तक आपने पढ़ा... 

 


तमाड़ के रड़गांव से 166 छात्रों की हुई थी गिरफ्तारी

गौरतलब है कि 11 अप्रैल की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि तमाड़ के रड़गांव में एक अर्धनिर्मित स्थान पर लोगों का जमावड़ा लगा है. सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी दल ने 11 अप्रैल की देर रात छापा मारा था. पुलिस की टीम के पहुंचने पर लोग इधर उधर भागने लगे.

 

इस दौरान पुलिस ने मौके से 166  आरोपियों को गिरफ्तार किया. इनमें अंतराज्यीय पेपर लीक और पेपर सॉल्वर गिरोह सरगना के 5 आरोपी अतुल वत्स, विकास कुमार, शेर सिंह, आशीष कुमार और योगेश प्रसाद भी शामिल हैं. वहीं सात महिला आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है. 

 

बताया जाता है कि गैंग के एजेंटों ने तमाड़ के रड़गांव में अभ्यर्थियों को रखा था और उन्हें प्रश्न का उत्तर (आसंर) रटाया जा रहा था. गैंग ने अभ्यर्थियों के मोबाइल और एडमिट कार्ड अपने पास रख लिए थे. अभ्यर्थियों से 10-10 लाख में सौदा हुआ था.

 

 

कुछ अभ्यर्थियों ने गैंग के सदस्यों के नाम पर बैंक चेक भी दिया था. तमाड़ थाना में 166 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी, जिसका कांड संख्या 21/2026 है, दर्ज की गई थी. इनमें 152 पुरुष अभ्यर्थी, 7 महिला अभ्यर्थी, 5 गैंग सरगना एवं अन्य शामिल हैं. गिरफ्तार 166 आरोपियों को 13 अप्रैल को अदालत में पेश किया गया था.  इसके बाद इन्हें जेल भेज दिया गया था.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही