झारखंड : दो दिसंबर के बाद चलेगी शीतलहर, लुढ़केगा पारा, कहर बरपाएगी सर्दी
झारखंड में दो दिसंबर से हवा का रूख बदलने वाला है. इस दौरान पारा लुढ़केगा और सर्दी कहर बरपाएगी. मौसम विभाग के अनुसार, दो दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. लेकिन दो दिसंबर के बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट आएगी. इस दौरान शीतलहर चलने की भी संभावना जताई गई है. चार दिसंबर से सुबह में धंध और कोहरा छाया रहेगा. फिर आसमान साफ रहेगा.
Continue reading
