Search

झारखंड न्यूज़

Giridih News :  बंधक बना कराया जा रहा था देह व्यापार, दो नाबालिग बरामद, महिला दलाल अरेस्ट

जामताड़ा पुलिस ने नाबालिग लड़कियों को बंधक बनाकर देह व्यापार करने वाले सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पंचबा थाना क्षेत्र के बोडो इलाके में छापेमारी कर पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित बरामद किया है. साथ ही मास्टरमाइंड महिला को गिरफ्तार किया गया है.

Continue reading

Latehar Desk : अवैध लकड़ी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

चंदवा थाना क्षेत्र के मालहन पंचायत स्थित केंदुआताड़ के पास एक पिकअप वैन से 14 पीस सखुआ के बोटे बरामद किए हैं. पुलिस ने मौके से दो तस्करों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार तस्करों में चंदन ठाकुर (चान्‍हो, रांची निवासी) और  साबेज अंसारी (मांडर, रांची निवासी) शामिल हैं.

Continue reading

Dhanbad News  :  बैंक मोड़ में मिठाई दुकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक

जिले के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र स्थित एक मिठाई दुकान में बुधवार की सुबह अचानक भीषण आग लग गई. इस अगलगी में दुकान के अंदर रखे अधिकांश सामान जलकर राख हो गये. दुकान संचालक ने करीब पांच लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है. फिलहाल आग लगने के कारणों को लेकर अलग-अलग आशंकाएं जताई जा रही हैं और फायर विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है.

Continue reading

Ranchi News :जगन्नाथपुर के पटेल नगर से भाई-बहन लापता, तलाश में जुटी पुलिस

राजधानी में आए दिन बच्चे के लापता होने की खबर सामने आ रही है. ताजा मामला जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के पटेल नगर का है. यहां बीते 25 मई की दोपहर से भाई-बहन लापता हैं. पिता चिरंजीव महतो ने जगन्नाथपुर थाना मेंयुवांश उर्फ तूफान (छह वर्षीय) और रोशनी कुमारी (10 वर्षीय) की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई  है.

Continue reading

Education News : UGC-NET आवेदन फॉर्म में 28 मई तक सुधार का मौका

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी-नेट (UGC-NET) जून 2026 परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म में सुधार (Correction) की प्रक्रिया शुरू कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है और अपने फॉर्म में किसी प्रकार की त्रुटि सुधारना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन करेक्शन कर सकते हैं.

Continue reading

RIMS : इलाज को लेकर हंगामा, मरीज के परिजन और जूनियर डॉक्टरों में मारपीट

Ranchi : राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में मंगलवार की शाम एक मरीज के परिजन और जूनियर डॉक्टरों के बीच विवाद हो गया. विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई. दोनों तरफ के लोगों को चोटें आयी हैं.

Continue reading

Hazaribag News : कटकमदाग में महुआ शराब के गैस से एक ही परिवार के तीन की मौत

Hazaribag: हजारीबाग जिला के कटकमदाग क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है. तीनों की मौत घर में जहरीली गैस बनने के कारण होना बताया जा रहा है. बताया जाता है कि घर में महुआ शराब बनाया जा रहा था. इसी प्रक्रिया में जहरीली गैस का रिसाव हुआ.

Continue reading

पुलिस मुख्यालय ने हिरासत में 8 सालों में हुई मौतों पर 29 मई तक जिलों के एसपी से मांगी रिपोर्ट

Ranchi : पिछले आठ सालों में हिरासत में हुई मौतों पर पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों से रिपोर्ट मांगी है. मुख्यालय ने जिलों के एसपी को निर्देश दिया है कि वह 29 मई तक अपनी रिपोर्ट भेजें. जिसमें वर्ष 2018 से 2026 के बीच पुलिस हिरासत में हुई मौतों के बारे में अलग-अलग बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी शामिल होगा.

Continue reading

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जायेंगी IPS सुमन गुप्ता, सरकार ने दिया एनओसी

Ranchi : झारखंड कैडर के IPS सुमन गुप्ता केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जायेंगी. उन्होंने इसके लिए आवेदन किया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा मांगे जाने पर राज्य सरकार ने नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) जारी कर दिया है.

Continue reading

Ranchi News : जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा होगी कड़ी, एसएसपी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

एसएसपी राकेश रंजन ने हाल में पदस्थापित थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने और आम लोगों के बीच सुरक्षा का भरोसा मजबूत करने का निर्देश दिया.

Continue reading

Latehar News : डीसी ने मंडल डैम का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

डीसी संदीप कुमार ने मंडल डैम व आसपास के स्थलों का निरीक्षण किया. उनके साथ गढ़वा डीसी पशुपतिनाथ मिश्रा व लातेहार एसपी कुमार गौरव भी थे. संबंधित अधिकारियों व एजेंसियों को परियोजना को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया.

Continue reading

Giridih News : बकरीद को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, निकाला फ्लैग मार्च

मॉक ड्रिल के बाद डीसी रामनिवास यादव व एसपी डॉ बिमल कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. इसमें एसडीओ, एसडीपीओ, डीएसपी मुख्यालय, नगर थाना प्रभारी समेत जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी व जवान शामिल हुए.

Continue reading

Ranchi News : आदिवासी को वनवासी कहे जाने पर संगठनों ने अमित शाह का पुतला फूंका

दिल्ली में हुए जनजातीय संस्कृति समागम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आदिवासी समाज को वनवासी कहे जाने के विरोध में मंगलवार को अल्बर्ट एक्का चौक में विभिन्न आदिवासी संगठनों ने प्रदर्शन किया और उनका पुतला दहन किया.दिल्ली में हुए जनजातीय संस्कृति समागम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आदिवासी समाज को वनवासी कहे जाने के विरोध में मंगलवार को अल्बर्ट एक्का चौक में विभिन्न आदिवासी संगठनों ने प्रदर्शन किया और उनका पुतला दहन किया.

Continue reading

Jamtara News : जिले में बालू उठाव का खेल, प्रशासन की आंखों के सामने चल रहा ‘रेत साम्राज्य’

वायरल वीडियो में दर्जनों ट्रैक्टरों की लंबी कतार साफ दिखाई दे रही है, जिनके जरिए खुलेआम बालू उठाव किए जाने का दावा किया जा रहा है.वीडियो सामने आने के बाद अब प्रशासनिक कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं.

Continue reading

Jharkhand : राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का दावा, महागठबंधन की दोनों सीटों पर जीत तय

झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने महागठबंधन की मजबूती का दावा किया है. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ऋषीकेश सिंह ने कहा कि विधानसभा का गणित पूरी तरह महागठबंधन के पक्ष में है और गठबंधन दोनों सीटों पर जीत दर्ज करेगा.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही