Search

झारखंड न्यूज़

Saraikela News: सरायकेला में अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, लौह अयस्क लदे 2 वाहन जब्त

जिले में अवैध खनन, भंडारण एवं खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है. उपायुक्त के निर्देशानुसार मंगलवार तड़के सुबह जिला खनन विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया.

Continue reading

Jharkhand News : संविधान से चलेगा देश, किसी के फरमान से नहीं- शिल्पी नेहा तिर्की

शिल्पी नेहा तिर्की ने झारखंड में सरना, सनातन और डीलिस्टिंग को लेकर चल रही राजनीति पर भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि देश संविधान से चलता है, किसी दल या व्यक्ति विशेष के फरमान से नहीं. उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान हर नागरिक को अपनी आस्था और धर्म मानने का अधिकार देता है और यही देश की लोकतांत्रिक ताकत है.

Continue reading

Dhanbad News : मुखिया पर 9.30 लाख की ठगी का आरोप, थाने में शिकायत

निरसा थाना क्षेत्र की बैजना पंचायत के मुखिया अजय पासवान पर धोखाधड़ी व भयादोहन का गंभीर आरोप लगा है. पंचायत निवासी राजू भुइयां ने मुखिया पर कोर्ट, थाना और बच्चे के नाम पर एफडी कराने के बहाने 9 लाख 30 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया है.

Continue reading

EXCLUSIVE : झारखंड पुलिस की हिरासत में 8 साल में 427 मौतें

झारखंड पुलिस की हिरासत में हो रही मौतों ने राज्य की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक वर्ष 2018 से 2026 तक राज्य में कुल 427 लोगों की मौत पुलिस और न्यायिक हिरासत के दौरान हुई है. यह आंकड़ा अपने आप में बेहद चिंताजनक है और झारखंड पुलिस की जवाबदेही पर बड़ा सवाल खड़ा करता है.

Continue reading

Chaibasa News: नोवामुंडी में खान निरीक्षक ने ओवरलोड स्टोन चिप्स लदा हाईवा पकड़ा

पश्चिमी सिंहभूम जिला के नोवामुंडी में खान निरीक्षक निखिल दास ने नोवामुंडी थाने के समीप हाइवा को स्टोन चिप्स ओवरलोड परिवहन करते पकड़ा. खनिज परिवहन से संबंधित नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर खान निरीक्षक ने कार्रवाई करते हुए जब्त कर किया है.

Continue reading

झारखंड सड़क निर्माण विभाग का प्रदर्शन 5 साल के निचले स्तर पर, 4466 करोड़ खर्च कर पूरी की सिर्फ 6 योजनाएं

सड़क निर्माण विभाग की प्रगति रिपोर्ट ने झारखंड में विकास की गति पर सवाल खड़े कर दिए हैं. विभागीय आंकड़ों के मुताबिक सड़क परियोजनाओं के मामले में वित्तीय वर्ष 2025-26 पिछले पांच सालों का सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला साल रहा है. विभाग ने इस एक साल में कुल आवंटित बजट का लगभग 99.% खर्च कर दिया, लेकिन उपलब्धि के नाम पर मात्र 6 योजनाएं ही पूरी की जा सकीं.

Continue reading

Jamshedpur News: बहरागोड़ा में अवैध बालू लदे 3 हाइवा व ट्रैक्टर जब्त

बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में अवैध बालू के काले कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. मंगलवार को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 18 (NH-18) पर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप एक गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की गई.

Continue reading

Dhanbad News : आजसू नेत्री रजनी रवानी को हत्या के झूठे केस में फंसाया गया- ढुल्लू महतो

सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि लोयाबाद के बांसजोड़ा में हुई हिंसक घटना के बाद पुलिस ने वास्तविक अपराधियों की बजाय उन लोगों पर कार्रवाई की, जो अपराध व कोयला चोरी के खिलाफ आवाज उठा रहे थे.

Continue reading

Chaibasa News: देवेंद्र माझी व नरेश बरजो के दुलसुनुम कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद, विधायक

श्चिमी सिंहभूम जिला के सुदूरवर्ती क्षेत्र गुदड़ी प्रखंड के लिगिर ग्राम में मंगलवार को मानकी मनोहर बरजो और झारखंड आंदोलनकारी नरेश बरजो के दुलसुनुम कार्यक्रम में जिले के सांसद जोबा माझी एवं मनोहरपुर विस क्षेत्र के विधायक जगत माझी शामिल हुए.

Continue reading

Deoghar News : डीसी के नाम फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बना ठगी का प्रयास

प्रशासन ने कहा है कि डीसी देवघर, जिला प्रशासन देवघर या उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया के नाम से फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यदि कोई संदेश, लिंक या फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जाती है, तो उस पर बिना जांच किए भरोसा न करें.

Continue reading

राजस्थान में 3 लाख में बेची गई युवती, पाकिस्तान बॉर्डर पर बनी बंधक, झारखंड पुलिस ने कराया मुक्त

झारखंड के सिमडेगा जिले की 22 वर्षीय युवती को नौकरी का झांसा देकर दिल्ली ले जाने और बाद में राजस्थान में 3 लाख रुपये में बेच देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. झारखंड पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को राजस्थान के बाड़मेर जिले से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया.

Continue reading

Result : CBSE ने दी गलत उत्तर पुस्तिकाएं, बोर्ड पर से टूट रहा छात्रों का भरोसा ?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 13 मई 2026 को 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी किया. कुल 85.20% छात्र सफल हुए. लेकिन लाखों छात्रों ने री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया के तहत अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी की मांग की.

Continue reading

Jamtara News : फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी करने वाले दो BPO को डीसी ने किया बर्खास्त

नियुक्ति के दौरान जमा किए गए शैक्षणिक प्रमाण पत्रों पर संदेह होने के बाद जिला प्रशासन ने जांच कराई. जांच में दोनों बीपीओ द्वारा प्रस्तुत डिग्रियों और प्रमाण पत्रों को फर्जी पाया गया. इसके बाद प्रशासन ने बिना देरी किए दोनों को सेवामुक्त करने का आदेश जारी कर दिया.

Continue reading

Jamshedpur News : तालाब में नहाने गए बच्चे की डूबने से मौत

गोविंदपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को सात वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई. घटना मनपीटा गांव की है. गांव के बच्चे दोपहर में तालाब में नहाने गए थे. मृतक की पहचान वीर मुंडा के रूप में हुई है.

Continue reading

Jamshedpur News : MGM मेडिकल कॉलेज की लाइब्रेरी में लगी आग, सोलर बैटरी में ब्लास्ट से हड़कंप

एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में मंगलवार शाम अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. घआग कॉलेज की लाइब्रेरी बिल्डिंग के नीचे लगे सोलर सिस्टम की बैटरियों में तकनीकी खराबी और शॉर्ट सर्किट के कारण लगी.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही