कोयला क्षेत्र
धनबाद : सीसीएल कर्मी के घर नकाबपोशों ने बोला धावा, परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट
ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत सोरितांड सेफ होम कॉलोनी में गुरुवार की देर रात सीसीएल कर्मी मनोज रवानी के घर में 5 से 6 नकाबपोश हथियारबंद अपराधी घुस गए और पूरे परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लूट कर फरार हो गए.
Continue readingझारखंड में मॉनसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, 28 जुलाई तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट
झारखंड में मॉनसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव अब और अधिक सक्रिय हो गया है, जिससे राज्य के मौसम पर बदलाव देखने को मिल रहा है. गुरुवार को भी राजधानी रांची सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई. मौसम विभाग की मानें तो 28 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा. आईएमडी ने अगले चार दिनों तक झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है.
Continue readingझारखंड पर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती का बकाया बढ़ा, मूल राशि से अधिक हुआ ब्याज
झारखंड सरकार पर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (CAPF) की तैनाती का बकाया लगातार बढ़ता जा रहा है. अब स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि राज्य को मूल बकाया राशि से कहीं ज्यादा ब्याज का भुगतान करना पड़ रहा है. यह स्थिति राज्य की वित्तीय सेहत के लिए एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है.
Continue readingDSP की पाठशाला के 140 छात्र JPSC की परीक्षा में सफल, टॉप 10 में चार छात्रों ने बनाई जगह
वर्दी वाले टीचर के नाम से मशहूर डीएसपी विकास चंद्र श्रीवास्तव की पाठशाला से 140 अभ्यर्थियों ने जेपीएससी की परीक्षा में बाजी मारी है. इनमें से चार छात्रों ने टॉप 10 में जगह बनाई है. इनमें जेपीएससी 2023 के टॉपर आशीष अक्षत, अभय कुजूर (दूसरा रैंक), श्वेता (पांचवां रैंक) और संदीप प्रकाश (आठवां रैंक) शामिल हैं.
Continue readingJPSC 2023 फाइनल रिज़ल्ट जारी : आशीष अक्षत पुलिस सेवा, अभय कुजूर प्रशासनिक सेवा में अव्वल
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है. इस परीक्षा में आशीष अक्षत ने पुलिस सेवा में शीर्ष स्थान हासिल किया है. जबकि अभय कुजूर प्रशासनिक सेवा के टॉपर बने हैं.
Continue readingधनबाद : एसएसपी ने 12वीं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
झारखंड लोक कल्याण समिति की ओर से वासेपुर स्थित अहसान आलम मेमोरियल इंटर कॉलेज में गुरुवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.
Continue readingधनबाद : जमुनिया में संभावित चाल धंसने की सूचना पर NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू
बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप जमुनिया में कथित चाल धंसने की सूचना के बाद गुरुवार शाम 36 सदस्यीय एनडीआरएफ टीम घटनास्थल पर पहुंची और जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थान पर बचाव अभियान शुरू किया.
Continue readingधनबाद : उपायुक्त ने गौशाला समिति के साथ की बैठक
शहर की सड़कों पर आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या के समाधान को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय स्थित सभागार में गौशाला समिति के साथ बैठक की गई.
Continue readingधनबाद में स्कूल बस ने दो युवकों को रौंदा, एक की हालत नाजुक, चालक हिरासत में
बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के सुभाष चौक, नया बाजार के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.
Continue readingधनबाद : वासेपुर में रंगदारी न देने पर बमबारी, दो आरोपी गिरफ्तार, बारूद और बम भी बरामद
बैंक मोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत वासेपुर स्थित कलाली बगान इलाके के रहने वाले मोहम्मद अफजल अंसारी के मकान की पार्किंग में अज्ञात अपराधियों ने मंगलवार की देर रात बम फेंककर भय का माहौल बना दिया.
Continue readingस्वतंत्रता दिवस : रक्षा मंत्रालय और MyGov की ओर से होंगी प्रतियोगिताएं आयोजित
आगामी स्वतंत्रता दिवस 2025 के उपलक्ष्य में रक्षा मंत्रालय ने MyGov पोर्टल के सहयोग से देशव्यापी प्रतियोगिताओं की घोषणा की है. इस पहल का उद्देश्य देश के नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और भारत की सांस्कृतिक विरासत के प्रति गर्व की भावना को और प्रबल करना है.
Continue readingझारखंड शिक्षा सेवा में पदस्थापन को लेकर भारी असंतोष, वरीयता क्रम की अनदेखी से नाराज अधिकारी
झारखंड शिक्षा सेवा में हाल ही में हुए पदस्थापन को लेकर भारी असंतोष देखने को मिल रहा है. जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO), जिला शिक्षा अधीक्षक (DSE), अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी (SDEO) और क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी (BEO) जैसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों में पदस्थापन पर भारी अनियमितता बरती गई है.
Continue readingसुप्रीम कोर्ट में IFS अफसरों के अवमानना मामले में अब दो सप्ताह बाद सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने आईएफएस अफसरों को अवमानना के मामले में दोषी करार दिये जाने के मुद्दे पर दो सप्ताह बाद सुनने का समय दिया है. आज हुई सुनवाई के दौरान उमायुष की ओर से सरकार द्वारा दायर शपथ पत्र का जवाब देने के लिए समय मांगा गया. सुनवाई के दौरान न्यायालय ने यह सवाल किया कि झारखंड में जमीन के दस्तावेज के डिजिटाईजेशन क्यों नहीं हुआ है.
Continue readingझारखंड की जेलों में बनेगी इंटेलिजेंस यूनिट, कैदियों, मुलाकातियों और कर्मियों पर रहेगी पैनी निगरानी
झारखंड की जेलों में सुरक्षा और निगरानी को मजबूत करने के लिए जेल इंटेलिजेंस यूनिट का गठन किया जाएगा. यह कदम जेलों से होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और व्यवस्था में सुधार लाने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है.
Continue reading