साहिबगंज में बड़ा रेल हादसा, पत्थर लदी मालगाड़ी बेपटरी, लाखों का नुकसान
साहिबगंज में आज गुरुवार की सुबह एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई. यहां बरहरवा रैक लोडिंग यार्ड में पत्थर से लदी एक खड़ी मालगाड़ी अचानक खुद-ब-खुद लुढ़क गई और उसके कई डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसे में कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है. लेकिन रेलवे को भारी आर्थिक क्षति होने की आशंका जताई जा रही है.
Continue reading