Search

रांची न्यूज़

JPSC ने व्याख्याता नियुक्ति विज्ञापन में किया संशोधन, आवेदन तिथियों में बदलाव

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय एवं राजकीय महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में व्याख्याता नियुक्ति से संबंधित विज्ञापन में संशोधन करते हुए शुद्धि पत्र जारी किया है.

Continue reading

नगर निकाय चुनाव के 53 वार्डों के 10,27,723 मतदाता चुनेंगे अपना मेयर व पार्षद

Ranchi: नगर निकाय चुनाव 23 फरवरी को सुबह 7 बजे शुरू हो जाएगा. शहर के 53 वार्डों में करीब 10,27,723 वोटर की संख्या है. जिसमें महिलाओं की संख्या 5,08971 और पुरूष वोटरों की संख्या 518695 है. इसके साथ ही ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या 57 के करीब है.

Continue reading

रांची: मारवाड़ी कॉलेज में आधुनिक खेती तकनीकों पर व्याख्यान

मारवाड़ी कॉलेज के बायोटेक्नोलॉजी विभाग द्वारा आज आधुनिक कृषि तकनीकों पर एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक खेती की तकनीकों, रोजगार के अवसरों तथा नई किस्मों की जानकारी प्रदान करना था.

Continue reading

भारत मंडपम में युवा कांग्रेस के प्रदर्शन को सुदेश महतो ने बताया शर्मनाक

Ranchi/New Delhi: आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शर्ट उतारकर किए गए प्रदर्शन की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने इस कृत्य को शर्मनाक, निंदनीय और अस्वीकार्य बताया.

Continue reading

निष्पक्ष व भयमुक्त निकाय चुनाव कराना आयोग व पुलिस की जिम्मेदारी: आदित्य साहू

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और भयमुक्त कराना निर्वाचन आयोग तथा पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है.

Continue reading

रांची : राजकीय फार्मेसी संस्थान में निर्माण कार्य के लिए 9.84 लाख की अतिरिक्त मंजूरी

रांची के बरियातू स्थित राजकीय फार्मेसी संस्थान में बीफार्मा पाठ्यक्रम के लिए आवश्यक आधारभूत ढांचे के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 9 लाख 84 हजार 185 रुपये की अतिरिक्त प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है.

Continue reading

पूर्व उत्पाद अधीक्षक के पुत्र की अगवा कर हत्या के दोषी को आजीवन कारावास व 60 हजार जुर्माना

Ranchi: दुमका के पूर्व उत्पाद अधीक्षक से बदला लेने के लिए उनके पुत्र को अगवा कर हत्या करने का मामले के दोषी करार जनक प्रसाद को अपर न्याययुक्त अरविंद कुमार की कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही उसपर 60 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है. कोर्ट ने बीते दिन जनक प्रसाद को दोषी ठहराया था.

Continue reading

मंत्री दीपिका पांडेय की पहल रंग लाई: FSC अनुशंसा पर पहली बार पंचायतों को मिलेगा 605 करोड़

Ranchi: झारखंड विधानसभा में प्रस्तुत 6,450 करोड़ के तृतीय अनुपूरक बजट को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने राज्य के ग्रामीण इतिहास में निर्णायक बजट बताया है. मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की संजीदा पहल से राज्य में पहली बार फाइनेंस कमीशन की अनुशंसा पर पंचायतों के लिए 605 करोड़ की राशि स्वीकृत किए गया गया है.

Continue reading

थम गया नगर निकाय चुनाव प्रचार का भोपू, प्रत्याशी डोर टू डोर कर सकेंगे कैंपेन

Ranchi: राज्य की 48 नगर निकायों में होनेवाले चुनाव प्रचार शाम 5 बजे थम गया है. सभी निर्वाचन क्षेत्रों में इसके बाद न तो सभा होगी और न ही कोई जुलूस का आयोजन होगा.

Continue reading

रांची निकाय चुनाव : 4000 अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती, स्ट्रांग रूम से रखी जाएगी पैनी नजर

झारखंड में 23 फरवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर रांची पुलिस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है. चुनाव में चार हजार पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी, जिसमें एक हजार ऑफिसर और तीन हजार जवान शामिल हैं.

Continue reading

दिनेश गोप का दिल्ली एम्स में मिल गया अपॉइंटमेंट, सरकार ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Ranchi : प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिब्रेशन फ्रट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के सुप्रीमो रहे दिनेश गोप की ओर से बेहतर इलाज को लेकर दायर याचिका की सुनवाई हाईकोर्ट में हुई. मामले में राज्य की ओर से कोर्ट को बताया गया कि न्यायालय के 03.02.2026 के आदेश के अनुपालन में याचिकाकर्ता दिनेश गोप के इलाज के लिए दिल्ली एम्स में डॉक्टर से अपॉइंटमेंट तय हो गया है

Continue reading

झारखंड विस : जयराम ने बजट खर्च व गिरते CD रेशियो पर सरकार को घेरा, 1984 दंगा पीड़ितों के लिए न्याय की मांग

झारखंड विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन बजट पर चर्चा के दौरान विधायक जयराम महतो ने सरकार की वित्तीय कार्यप्रणाली और विभागों द्वारा बजट राशि खर्च न कर पाने के मुद्दे पर गंभीर सवाल उठाए.

Continue reading

सदन में बोले राधाकृष्ण किशोर - सरकार वित्तीय प्रबंधन पर पूरी तरह सजग और जिम्मेदार है

Ranchi: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन सदन में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया. सदन की कार्यवाही 24 फरवरी सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. इससे पहले सदन में तृतीय अनुपूरक बजट पर हुई चर्चा के बाद सरकार की ओर से जवाब देते हुए संसदीय कार्य मंत्री सह वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि सरकार वित्तीय प्रबंधन को लेकर पूरी तरह सजग और जिम्मेदार है.

Continue reading

निगम चुनाव : रांची विश्वविद्यालय में 23 को सार्वजनिक अवकाश

नगर निगम चुनाव को लेकर रांची विश्वविद्यालय ने 23 फरवरी (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है. इससे संबंधित अधिसूचना भी जारी कर दी गई है.

Continue reading

2025-26 में साइबर ठगी के 11.97 करोड़ रुपये वापस कराये गये

राज्य सरकार ने साइबर अपराधियों द्वारा ठगे गये 11.97 करोड़ रुपये पीड़ितों को वापस कराया है. विधानसभा सदस्य सत्येंद्र नाथ तिवारी द्वारा पूछे गये तारांकित प्रश्न के जवाब में सरकार ने इसकी जानकारी दी है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही