Search

रांची न्यूज़

सऊदी अरब सड़क हादसे पर इरफान अंसारी ने जताया शोक

सऊदी अरब में मक्का से मदीना जा रहे उमरा यात्रियों की बस और ट्रक के टैंकर के बीच भयंकर टक्कर हुई. इस हादसे में 42 लोगों की मौत की खबर है

Continue reading

झारखंड में हत्या की घटनाओं में आयी कमी

Ranchi: झारखंड में हत्या की घटनाओं में कमी आई है. झारखंड में हर दिन औसतन पांच हत्या की घटनाएं होती थी, हालांकि अब इस संख्या में कमी आई है. झारखंड में अब हर दिन चार हत्या की घटनाएं हो रही है. झारखंड में साल 2025 के सितंबर महीने के दौरान 118 हत्या की घटनाएं हुई है,

Continue reading

ACB कांड संख्या 11/2025 में IAS विनय चौबे की बेल पर कोर्ट ने मांगी केस डायरी

Ranchi: हजारीबाग में वन भूमि घोटाला के आरोप में जेल में बंद IAS अधिकारी विनय चौबे की जमानत याचिका पर हजारीबाग एसीबी की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने एसीबी को केस डायरी जमा करने का निर्देश दिया है. अब उनकी जमानत याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई होगी.

Continue reading

विधानसभा नियुक्ति घोटाला: CBI की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल

Ranchi: विधानसभा नियुक्ति घोटाले में सीबीआई की याचिका पर 18 नवंबर को सुनवाई होगी. मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई और न्यायाधीश के विनोद चंद्रन की पीठ में इसे सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है. सुप्रीम कोर्ट ने विधानसभा की याचिका पर सुनवाई के दौरान सीबीआई जांच के आदेश पर रोक लगा दी थी.

Continue reading

रांची-टाटा रोड पर भीषण सड़क हादसा, वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

जिले के नामकुम थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया है. यहां रायसा मोड़ के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान नामकुम निवासी संजय मुंडा और बुढ़मू निवासी सुकरा मुंडा के रूप में हुई है. दोनों रिश्ते में साला बहनोई थे.

Continue reading

झारखंड शराब घोटाला : रामगढ़ DC को एसीबी ने किया तलब

झारखंड शराब घोटाले मामले में एसीबी की जांच का दायरा बढ़ते जा रहा है. एसीबी ने तत्कालीन उत्पाद आयुक्त और वर्तमान में रामगढ़ डीसी के पद पर पदस्थापित फैज अक अहमद को एसीबी ने तलब किया है. एसीबी ने उन्हें सोमवार को पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा है.

Continue reading

लैंड स्कैम : स्निग्धा सिंह को फिलहाल नहीं मिली अग्रिम बेल, हाईकोर्ट ने ACB से मांगा जवाब

आईएएस विनय चौबे के हजारीबाग डीसी रहने के दौरान वन भूमि की अवैध ढंग से खरीद-बिक्री और नियमविरुद्ध म्यूटेशन से जुड़े केस की प्रमुख आरोपी विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह को अग्रिम जमानत के लिए फिलहाल इंतजार करना होगा. उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए एसीबी को दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है.

Continue reading

जिला परिषद अध्यक्ष, DDC व कार्यपालक पदाधिकारी के बीच मचा है घमासान

जामताड़ा जिला परिषद में घमासान मचा हुआ है. अध्यक्ष राधा रानी सोरेन, परिषद में हुई गड़बड़ी के मामले में उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक निरंजन कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराना चाहती है. लेकिन पुलिस उनकी सुन नहीं रही है. परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी इस बात का रोना रो रहे हैं कि फाइलें उन्हें नजरअंदाज कर सीधे उप विकास आयुक्त को भेजी जा रही है.

Continue reading

रांची : जज के सरकारी ड्राइवर का शव धुर्वा डैम से बरामद, मरने वालों की संख्या हुई चार

धुर्वा डैम में हुए एक हादसे में डूबे चौथे व्यक्ति, पुलिसकर्मी सत्येंद्र सिंह का शव आखिरकार सोमवार की सुबह बरामद कर लिया गया. इससे पहले, इसी घटना में मारे गए तीन अन्य पुलिसकर्मियों के शव पानी से निकाले जा चुके थे.

Continue reading

वरिष्ठ पत्रकार श्याम किशोर चौबे की दो पुस्तकों का लोकार्पण

Ranchi : वरिष्ठ पत्रकार श्याम किशोर चौबे की दो पुस्तकें ‘झारखंडनामा’ और ‘झारखंड की राजनीति : प्रयोग और संयोग’ का लोकार्पण रविवार को चेंबर भवन में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री बलबीर दत्त, वरिष्ठ पत्रकार बैजनाथ मिश्र और प्रभात प्रकाशन के निदेशक पीयूष कुमार ने किया.

Continue reading

रांची : इवेंट कंपनी के मालिक ने की आत्महत्या, हरमू स्थित घर में मिला शव

Ranchi : हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित पटेल नगर में रहने वाले शशिकांत गुप्ता नामक एक युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह शहर की जानी-मानी डॉटफिश इवेंट कंपनी के निदेशक थे. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि शशिकांत गुप्ता पिछले कुछ समय से गहरे तनाव में थे. इस तनाव का मुख्य कारण उनके बच्चे की मौत बताया जा रहा है.

Continue reading

जतरा मेला में उमड़ा जनसैलाब, झारखंड की सांस्कृतिक विरासत का भव्य प्रदर्शन

Ranchi :  राजधानी रांची में झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य जतरा मेला का शुभारंभ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया. इस अवसर पर अल्बर्ट एक्का चौक से लेकर शहीद चौक और बिरसा समाधि स्थल तक झारखंड की परंपराओं, लोक-संस्कृति और जनजातीय गौरव की अनूठी झलक देखने को मिली. जतरा मेला की शुरुआत रांची के राजेंद्र चौक से हुई, जहां सुबह से ही हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. झारखंड की 32 जनजातियों की कला, नृत्य, वाद्ययंत्र और पारंपरिक परिधानों की भव्य प्रदर्शनी ने राजधानी की सड़कों को एक उत्सव स्थल में बदल दिया.

Continue reading

नवनिर्वाचित MLA सोमेश सोरेन ने CM से मुलाकात की, हेमंत सोरेन व कल्पना सोरेन ने दी जीत की बधाई

Ranchi : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में शानदार जीत हासिल करने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नवनिर्वाचित विधायक सोमेश सोरेन ने आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की.

Continue reading

बाबूलाल ने NIA DG को लिखा पत्र, गैंगस्टर सुजीत सिन्हा गिरोह के खिलाफ जांच की मांग

Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एनआईए महानिदेशक को पत्र लिखकर एक गैंगस्टर सुजीत सिन्हा गिरोह के बारे में जांच की मांग की है. सुजीत सिन्हा का गिरोह कोयलांचल शांति समिति (केएसएस) नामक एक मुखौटा संगठन के तहत काम करता है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही