Search

रांची न्यूज़

पीएम मोदी ने झारखंड के 25वें स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के 25वें स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी है. कहा है कि जनजातीय संस्कृति से समृद्ध गौरवशाली प्रदेश झारखंड के सभी निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.

Continue reading

धुर्वा डैम से जमशेदपुर के जज के दो बॉडीगार्ड समेत तीन पुलिसकर्मियों के शव बरामद, दुर्घटना की आशंका

नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा डैम में शनिवार की सुबह तीन पुलिसकर्मियों का शव बरामद हुआ है. मृतकों की पहचान जमशेदपुर के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज (पीडीजे) के दो बॉडीगार्ड उपेंद्र कुमार सिंह व रॉबिन कुजूर और एक सरकारी चालक के रूप में हुई है. हालांकि चालक की पहचान अभी तक पूरी तरह से सामने नहीं आई है. पुलिस ने घटनास्थल से दो हथियार और दुर्घटनाग्रस्त एक कार भी बरामद किया है.

Continue reading

आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार अभियान 21 से, 14 वरीय IAS अफसर जिला प्रभारी नियुक्त

हेमंत सरकार की आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वारा अभियान की शुरूआत 21 नवंबर से होगी. जो 15 दिसंबर तक पूरे राज्य में चलेगा. इसको ले लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने आदेश जारी कर दिया.

Continue reading

झारखंड स्थापना दिवस कार्यक्रम की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों ने की समीक्षा

झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर 15 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में होने वाले मुख्य कार्यक्रम और 16 नवंबर को होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आज प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की.

Continue reading

झारखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती पर 21,000 ग्राम संगठनों में विशेष कार्यक्रम आयोजित

झारखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती (25 वर्ष) के मौके पर झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) और ग्रामीण विकास विभाग ने पूरे राज्य के 21,000 से अधिक ग्राम संगठनों (VOs) में एक साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किए, इन कार्यक्रमों में सखी मंडलों की ग्रामीण महिलाओं के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

Continue reading

बिहार की जनता ने एक बार फिर ‘डबल इंजन सरकार’ पर विश्वास जताया: सुदेश महतो

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के ऐतिहासिक और प्रचंड जनादेश के बाद झारखंड की राजनीति में भी प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है. आजसू पार्टी के प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने एनडीए के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर ‘डबल इंजन सरकार’ पर अपना मजबूत विश्वास जताया है.

Continue reading

बिहार चुनाव में NDA की जीत पर भाजपा में जश्न, बाबूलाल ने कहा- सुशासन व राष्ट्रवाद की विजय

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद झारखंड भाजपा कार्यालय से लेकर जिलों और मंडलों तक जश्न का माहौल रहा. प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाए और लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की.

Continue reading

यह केवल वर्षगांठ नहीं, बल्कि संघर्ष, आत्मसम्मान व स्वाभिमान की गौरवशाली यात्रा का उत्सव हैः CM

झारखंड के स्थापना दिवस समारोह पर सीएम हेमंत सोरेन से सभी राज्यवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है. अपने संदेश में कहा है कि रजत पर्व के इस ऐतिहासिक अवसर पर झारखंड की जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.

Continue reading

रांची नगर निगम की कार्रवाई: अवैध विज्ञापन लगाने वालों पर लगाया जुर्माना

रांची नगर निगम की बाजार शाखा ने शहर में अवैध तरीके से लगाए गए विज्ञापन बोर्डों (होर्डिंग्स) और बिना अनुमति विज्ञापन लगाने वाली संस्थाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू की है.

Continue reading

नीरज सिंह हत्याकांड: हाईकोर्ट से पूर्व विधायक संजीव सिंह को नोटिस

धनबाद के डिप्टी मेयर रहे दिवंगत कांग्रेसी नेता नीरज सिंह हत्याकांड में धनबाद सिविल कोर्ट से बरी हुए झरिया के पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में दायर तीन अपील याचिकाओं पर शुक्रवार को सुनवाई हुई.

Continue reading

नशे के कारोबार पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त

रांची में नशे के बढ़ते कारोबार को झारखंड हाई कोर्ट ने गंभीरता से लिया है. शहर के अलग-अलग इलाकों में गांजा, ब्राउन शुगर, प्रतिबंध कफ सीरप की बिक्री मामले पर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने स्वतः संज्ञान लिया है.

Continue reading

घाटशिला उपचुनाव में महागठबंधन की जीत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दी बधाई

घाटशिला उपचुनाव में महागठबंधन उम्मीदवार सोमेश सोरेन की जीत पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बधाई दी है. उन्होंने कहा कि यह परिणाम घाटशिला की जनता का स्पष्ट संदेश है कि वह विकास और जनहित की राजनीति को प्राथमिकता देती है.

Continue reading

आपने जिस भरोसे से मुझे चुना, मेरे लिए गर्व के साथ जिम्मेवारी भी : सोमेश सोरेन

घाटशिला उपचुनाव में झामुमो के सोमेश सोरेन से बीजेपी के बाबूलाल सोरेन को करारी शिकस्त दी. जीत के बाद सोशल मीडिया में भावुक पोस्ट भी किया. कहा कि आपने जिस भरोसे के साथ मुझे चुना है वह मेरे लिए गर्व भी है और जिम्मेवारी भी.

Continue reading

लैंप्स–पैक्स को स्वावलंबी बनाने की तैयारी, सरकार देगी लोन: शिल्पी नेहा तिर्की

राज्य स्तरीय सहकारिता कार्यशाला का उद्घाटन आज पशुपालन निदेशालय, रांची में राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया. कार्यशाला में राज्य भर के लैंप्स–पैक्स के अध्यक्ष, सचिव और सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए. सभी प्रतिनिधियों ने मंत्री के समक्ष अपनी मौजूदा समस्याएं और सुझाव खुले तौर पर रखे.

Continue reading

सीसीएल में खदानों की ब्लास्टिंग तकनीक पर दो दिवसीय संगोष्ठी शुरू

सीसीएल (Central Coalfields Limited) में खदानों में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटकों और ब्लास्टिंग तकनीक पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आज से शुरू हुई. यह कार्यक्रम 14 और 15 नवंबर तक चलने वाला है. यह संगोष्ठी DGMS (महानिदेशालय खान सुरक्षा) के सहयोग से आयोजित की गई है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही